Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 92 रनों की पारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की…: माइक हेसन ने भारतीय कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान

रोहित शर्मा की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 92 रनों की पारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की माइक हेसन ने भारतीय कप्तान को लेकर दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और उन्होंने इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। भारतीय टीम की ओर से इस पूरे टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से तमाम फैंस का दिल जीत लिया था।

बता दें, इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने एक मैच में भी हार नहीं झेली थी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस पूरे टूर्नामेंट में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपनी छाप छोड़ी थी। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 41 गेंदों में 7 चौके और 8 छक्कों की मदद से 92 रनों की आक्रामक पारी खेली थी और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। यह इस टूर्नामेंट का सुपर 8 का मुकाबला था।

हाल ही में पूर्व खिलाड़ी माइक हेसन ने रोहित शर्मा की इस पारी को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की सर्वश्रेष्ठ पारी कहा है। SKY NZ के मुताबिक माइक हेसन ने कहा कि, ‘रोहित शर्मा की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रनों की पारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। रोहित शर्मा ने इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ कड़ा प्रहार किया था।’

भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था

बता दें, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था और इस बेहतरीन टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। रोहित शर्मा की बात की जाए तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 92 रनों की पारी के बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भी काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी और सेमीफाइनल मैच में 57 रन बनाए थे।

इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद भारत ने श्रीलंका का दौरा किया था। इस दौरे में इन दोनों टीमों के बीच खेले गए वनडे सीरीज में भी रोहित शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए अपनी छाप छोड़ी थी। भले ही श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज को भारतीय टीम अपने नाम ना कर पाई हो लेकिन रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की तमाम लोगों ने प्रशंसा की थी।

আরো ताजा खबर

“कमबैक किंग नहीं, टीम में पक्की जगह चाहिए…” – T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद रवि बिश्नोई ने बताया अपना अल्टीमेट टारगेट

Ravi Bishnoi reveals his ultimate target after T20 World Cup 2026 snub (image via getty) भारत के लेग-स्पिनर रवि बिश्नोई अपने रुक-रुक कर चलने वाले इंटरनेशनल करियर में सिर्फ ‘वापसी...

21 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. ENG vs NZ, 2nd Test: मेजबान टीम को जीत के लिए अभी भी 281 रनों की जरूरत 463 रनों के लक्ष्य का पीछा...

जो रुट ने टेस्ट क्रिकेट में स्थापित किया एक और कीर्तिमान, तेंदुलकर के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

ENG vs NZ 2026: Joe Root (image via getty) शनिवार (20 जून) को लंदन के द ओवल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे...

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...