Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा का शॉक-पेन प्रैंक वीडियो वायरल, हंसी से लोटपोट हुए साथी खिलाड़ी

रोहित शर्मा का शॉक-पेन प्रैंक वीडियो वायरल, हंसी से लोटपोट हुए साथी खिलाड़ी

Rohit Sharma (Image Credit – Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने मजाकिया स्वभाव और हंसी मजाक भरे अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने मुंबई टीम के साथियों के साथ एक मजेदार शॉक पेन प्रैंक करते नजर आ रहे हैं।

दरअसल, रोहित ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें एक पेन दिया गया था। जैसे ही उन्होंने उसे हाथ में लिया, उन्हें तुरंत अंदाजा हो गया कि यह कोई साधारण पेन नहीं है

बल्कि इलेक्ट्रिक शॉक पेन है, जो दबाने पर हल्का झटका देता है। इसके बाद उन्होंने वह पेन टीम के सपोर्ट स्टाफ को पकड़ाया और फिर धवल कुलकर्णी को शरारत का शिकार बनाया।

रोहित शर्मा का शॉक-पेन प्रैंक वीडियो वायरल, फैंस बोले हिटमैन मस्ती के बादशाह

वीडियो में जब धवल पेन दबाते हैं तो हल्का झटका लगते ही उनकी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया देख रोहित जोर-जोर से हंसने लगते हैं। यह दृश्य जिम सेशन के दौरान का है, जिसमें शार्दुल ठाकुर समेत कई खिलाड़ी मौजूद थे। वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने रोहित की इस मस्ती भरी हरकत पर खूब प्यार बरसाया और उनकी “फन लविंग” पर्सनालिटी की तारीफ की।

क्रिकेट की बात करें तो रोहित शर्मा ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी करने वाले रोहित ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।

उन्होंने तीन मैचों में 202 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 121 रन (125 गेंदों पर) रहा। इस पारी में उन्होंने विराट कोहली के साथ 168 रनों की नाबाद साझेदारी की और भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई।

हालांकि, भारत यह सीरीज 2-1 से हार गया, लेकिन रोहित का प्रदर्शन शानदार रहा। टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित अब आने वाली दक्षिण अफ्रीका सीरीज में वनडे प्रारूप में टीम का हिस्सा होंगे।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...