Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा, बताया T20 World Cup जीत के बाद पिच की मिट्टी क्यों खाई?

रोहित शर्मा का बड़ा खुलासा बताया T20 World Cup जीत के बाद पिच की मिट्टी क्यों खाई

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में शर्मनाक हार के बाद, रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने में सफल रही है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर, कुल दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया।

तो वहीं इस जीत के साथ भारत ने 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम किया। धोनी के बाद रोहित ऐसे दूसरे कप्तान हैं जिन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप खिताब जिताया है। साथ ही टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान रोहित कींग्सटन ओवल, बारबडोस मैदान की पिच के कुछ टुकड़े खाते हुए नजर आए थे।

दूसरी ओर, अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस राज से पर्दा उठा दिया है कि उन्होंने आखिर क्यों बारबडोस की पिच के कुछ टुकड़ों को खाया था। रोहित का कहना है कि वह इस पल को हमेशा के लिए याद रखना चाहते थे, इसलिए यह खुद ब खुद उनसे हो गया।

इस वजह से रोहित ने खाई पिच की मिट्टी

बता दें कि बारबडोस की पिच की मिट्टी को खाने को लेकर रोहित शर्मा की एक वीडियो को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जारी किया है। इस वीडियो में रोहित ने कहा- कुछ भी स्क्रिप्टेड नहीं था। यह सब सहज रूप से खुद ब खुद आ रहा था। मैं उस पल को महसूस कर रहा था, क्योंकि उस पिच ने हमें यह टी20 वर्ल्ड कप दिया, हम उस विशेष पिच पर खेले और हमने उस विशेष मैदान पर खेल जीता।

रोहित ने आगे कहा- मैं उस मैदान और उस पिच को अपने जीवन में हमेशा याद रखूंगा। इसलिए, मैं इसका एक टुकड़ा अपने पास रखना चाहता था। वो पल बहुत खास होते हैं और वो जगह भी, जहां आपका सपना सच हुआ हो। इसके पीछे बस एक भावना थी।

আরো ताजा खबर

SL vs IND: सिराज की तूफानी पारी के चलते भारत ने वाॅर्मअप मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से रौंदा 

Sri Lanka Cricket XI vs India (Image Credit- Twitter X) श्रीलंका क्रिकेट 11 और भारतीय टीम के बीच आज 9 अगस्त, रविवार को तीन दिवसीय प्रैक्टिस समाप्त हुआ। कोलंबो के...

भारतीय टीम में मोहम्मद शमी की वापसी पर जहीर खान का बड़ा बयान, मैनेजमेंट को लेकर कही ये बड़ी बात

Zaheer khan mohammad shami (Image credit Twitter – X) Zaheer Khan on Mohammad Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad shami) लंबे समय से टीम इंडिया...

‘रोहित शर्मा पर सवाल उठाना बंद करे और उनकी जगह वर्ल्ड कप में जगह पक्की करें’ अजिंक्य रहाणे का बड़ा बयान

Rohit sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। रहाणे का मानना...

‘सिर्फ रिहैब सेंटर नहीं है CoE’ – बुमराह और साई सुदर्शन की चोटों पर घिरे CoE के बचाव में उतरे वीवीएस लक्ष्मण

VVS Laxman Defends Centre of Excellence (image via BCCI/X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के हेड, वीवीएस लक्ष्मण ने बेंगलुरु में मौजूद इस सुविधा को लेकर हो रही आलोचनाओं का...