Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा का ऐतिहासिक कारनामा, ऑस्ट्रेलिया में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बने

Rohit Sharma (Image Credit - Twitter X)
Rohit Sharma (Image Credit – Twitter X)

रोहित शर्मा ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे वनडे में उन्होंने एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसे अब तक कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं छू सका था।

दरअसल, रोहित अब ऑस्ट्रेलिया में खेले गए भारत ऑस्ट्रेलिया वनडे मैचों में 1000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। मैच की शुरुआत में उन्हें यह रिकॉर्ड पूरा करने के लिए सिर्फ दो रनों की जरूरत थी, और उन्होंने मिचेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर यह उपलब्धि अपने नाम की।

रोहित ने 1000 रन पूरे कर कोहली-तेंदुलकर को पछाड़ा

यह मुकाबला रोहित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21वां वनडे था। इस दौरान उन्होंने 55.77 की बेहतरीन औसत से 1000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 171* रन रहा है।

इस खास उपलब्धि के बाद रोहित ने विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, कोहली 802 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि तेंदुलकर ने 740 रन बनाए थे।

अगर ऑस्ट्रेलिया में सभी देशों के खिलाड़ियों की बात करें, तो वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स इस सूची में सबसे आगे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में खेलते हुए 40 मैचों में 1905 रन बनाए थे। अब इस लिस्ट में रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर हैं और जल्द ही महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा जैसे बल्लेबाजों को भी पीछे छोड़ सकते हैं।

इसके अलावा, रोहित अब ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (1491 रन) हैं। अगर रोहित अपने शानदार फॉर्म में रहे, तो जल्द ही वे सचिन का यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं एडिलेड वनडे के साथ रोहित शर्मा ने एक और माइलस्टोन छू लिया। यह उनका 501वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। वे ऐसा करने वाले सिर्फ पांचवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। कुल मिलाकर, 38 साल की उम्र में भी रोहित शर्मा लगातार यह साबित कर रहे हैं कि वे भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद और स्थिर बल्लेबाजों में से एक हैं।

रोहित ने नाम की खास उपलब्धि

1. रोहित शर्मा बने ऑस्ट्रेलिया में भारत की ओर से 1000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी
2.  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 21 वनडे में 1003+ रन, 4 शतक और 2 अर्धशतक
3. भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में सचिन के बाद दूसरे नंबर पर
4. 501वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर बने भारत के 5वें खिलाड़ी

আরো ताजा खबर

IPL 2026: RR को मिलेगा नया कप्तान, रियान पराग का राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनना तय!

IPL 2026: Riyan Parag set to be named Rajasthan Royals captain (image via X) स्टार ऑलराउंडर रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान...

Jos Buttler ने तोड़ा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, लपका अब तक का सबसे ऊंचा कैच! देखें वायरल वीडियो

Jos Buttler (image via getty) इंग्लैंड के स्टार जोस बटलर ने एक अनोखी उपलब्धि से क्रिकेट की दुनिया को हैरान कर दिया, उन्होंने हैरान कर देने वाली कोशिश में अब...

13 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. T20 World Cup 2026: भारत ने एकतरफा मुकाबले में नामीबिया को 93 रनों से हराया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच...

T20 WC 2026: कब है भारत का अगला मैच? IND vs PAK की तारीख, समय, जगह, और टीम्स पर डालें नजर

T20 World Cup 2026: IND vs PAK (image via getty) चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-स्टेज मुकाबले में अपने अगले मुकाबले के लिए तैयार...