Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा और विराट कोहली अगली बार भारत के लिए कब खेलेंगे? यहां जानें 

रोहित शर्मा और विराट कोहली अगली बार भारत के लिए कब खेलेंगे? यहां जानें 

Rohit Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान व अनुभवी विराट कोहली व रोहित शर्मा, अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फाॅर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं। दोनों ने एक साथ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। जबकि टेस्ट से पहले विराट और उसके एक हफ्ते के भीतर रोहित ने भी रिटायरमेंट ले लिया।

दोनों पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। इस सीरीज में भारत को इंग्लैंड के हाथों 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज डिसाइडर मैच 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में खेला गया।

यह 2018 के बाद भारत के खिलाफ इंग्लैंड की पहली सीरीज जीत थी और कुल 22 मैचों में उनकी आठवीं जीत थी। उस दौरे के वनडे मैचों में शुभमन गिल ने भारत की कप्तानी की थी। रोहित ने आखिरी मुकाबले में 138 रनों की शतकीय पारी खेली, लेकिन भारत को फिर भी 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

अब कब एक्शन में नजर आएंगे रोहित-विराट?

बता दें कि अब रोहित शर्मा और विराट कोहली वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आ सकते हैं। वेस्टइंडीज के भारत दौरे की शुरूआत तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी, जबकि इसके बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 27 सितंबर, रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में रोहित और विराट एक साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे फाॅर्मेट के आगामी मैच

मैच विरोधी टीम  तारीख  वेन्यू 
पहला वनडे (D/N) वेस्टइंडीज रविवार 27 सितंबर 2026 तिरुवनंतपुरम
दूसरा वनडे (D/N) वेस्टइंडीज बुधवार 30 सितंबर 2026 गुवाहटी
तीसरा वनडे (D/N) वेस्टइंडीज शनिवार 3 अक्टूबर 2026 न्यू चंडीगढ़
पहला वनडे (D/N) न्यूजीलैंड बुधवार 4 नवंबर 2026 ऑकलैंड
दूसरा वनडे (D/N) न्यूजीलैंड शनिवार 7 नवंबर 2026 वेलिंगटन
तीसरा वनडे (D/N) न्यूजीलैंड मंगलवार 10 नवंबर 2026 हैमिल्टन
चौथा वनडे (D/N) न्यूजीलैंड शुक्रवार 13 नवंबर 2026 माउंट मौगनुई
पांचवां वनडे (D/N) न्यूजीलैंड रविवार 15 नवंबर 2026 माउंट मौगनुई
पहला वनडे (D/N) श्रीलंका रविवार 13 दिसंबर2026 दिल्ली
दूसरा वनडे (D/N) श्रीलंका बुधवार 16 दिसंबर 2026 बेंगलुरू
तीसरा वनडे (D/N) श्रीलंका शनिवार 19 दिसंबर 2026 अहमदाबाद
पहला वनडे (D/N) जिम्बाब्वे रविवार 3 जनवरी 2027 ईडन गार्डन्स
दूसरा वनडे (D/N) जिम्बाब्वे बुधवार 6 जनवरी 2027 हैदराबाद
तीसरा वनडे (D/N) जिम्बाब्वे शनिवार 9 जनवरी 2027 वानखेड़े

ये भी पढ़ें – क्या भारतीय महिला टीम महिला एशिया कप 2026 में पाकिस्तान की टीम से हाथ मिलाएगी? जानें हेड कोच का जवाब

আরো ताजा खबर

महिला Asia Cup Final में कैसा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? यहां जानें 

India Women vs Sri Lanka Women (Image Credit- Twitter X) भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होने वाला है। दोनों टीमों के बीच...

वसीम अकरम ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए क्यों की पाकिस्तान सुपर लीग की आलोचना?

Wasim Akram and Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) 15 वर्षीय वंडर बाॅय वैभव सूर्यवंशी की...

AFG vs IND, 1st T20I: पहले टी20 मैच के दौरान कुछ ऐसी हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) 13 सितंबर, रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच दिल्ली के...

AFG vs IND: अफगानिस्तान-भारत के बीच पहला टी20 13 सितंबर को, जानें मौसम का हाल और पिच का मिजाज?

Afghanistan vs India, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान और भारत के बीच 13 सितंबर से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। टी20...