Skip to main content

ताजा खबर

रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के रूप में दिनेश कार्तिक ने चार संभावित खिलाड़ियों को चुना

Dinesh Karthik (Photo Source: Twitter)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों का प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और दोनों ने ही तमाम फैंस का दिल जीता है।

हाल ही में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था और इस शानदार टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया। तमाम भारतीय फैंस के मन में अब यही सवाल उठ रहा है कि टी20 क्रिकेट में इन दोनों ही खिलाड़ियों की जगह कौन से खिलाड़ी ले सकते हैं। इसी को लेकर दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने अपना पक्ष रखा है।

इंडिया टुडे के मुताबिक दिनेश कार्तिक ने कहा कि, ‘सबसे पहली बात विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह लेना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत ही मुश्किल है। लेकिन इस समय की भारतीय प्लेइंग XI में चार लोग विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं। ऋतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और शुभमन गिल। मुझे लगता है की यशस्वी जायसवाल टी20 क्रिकेट के शुरुआती XI में जरूर होंगे।’

अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन हमेशा ही रहा है काफी अच्छा

बता दें, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अभी तक टी20 क्रिकेट में 20 मुकाबलों में 37.82 के औसत और 162.78 के स्ट्राइक रेट से 643 रन बनाए हैं। शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्हें आगामी श्रीलंका दौरे की भारतीय टी20 और वनडे टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है। शुभ्मन गिल का प्रदर्शन भारत और इंडियन प्रीमियर लीग में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है।

अभिषेक शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने हाल ही में जिंबाब्वे के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 शतक जड़ा था। ऋतुराज गायकवाड़ ने भी जिंबाब्वे दौरे में काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। रोहित शर्मा और विराट कोहली के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड्स हैं और उनके पास तक पहुंचना किसी भी खिलाड़ी के लिए इतना आसान नहीं होगा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...