Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित शर्मा इकलौता ऐसा शख्स है, जो वर्ल्ड कप भारत के लिए जीतना डिजर्व करता है”- पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का बयान

Rohit Sharma (Pic Source-X)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज ने 2024 टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच विनिंग प्रदर्शन करने के लिए भारत के कप्तान रोहित शर्मा की सराहना की है। हफीज ने बताया कि कैसे रोहित के निस्वार्थ अप्रोच ने उन्हें एक चैंपियन खिलाड़ी बनाया, और कहा कि वह मेन इन ब्लू के लिए आईसीसी ट्रॉफी जीतने के हकदार थे।

रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों पर 224.39 की स्ट्राइक रेट से 92 रनों की पारी खेली थी, जिसमें आठ छक्के और सात चौके शामिल थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने ओपनिंग पार्टनर विराट कोहली के शून्य पर आउट होने के बाद आक्रामक रूख अपनाया। नर्वस 90 में आउट होने से पहले इस सीनियर खिलाड़ी ने आक्रामक क्रिकेट खेलना जारी रखा। उनकी उस पारी के बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हरा दिया।

रोहित शर्मा की तारीफ में मोहम्मद हफीज ने कह दी बड़ी बात

X पर शेयर किए गए एक वीडियो में मोहम्मद हफीज ने कहा कि, “अगर आप फ्रंट से लीड करने की बात कह रहे हैं, तो सिर्फ एक चीज, रोहित की क्वॉलिटी से किसी को शक नहीं था, एक चीज उन्होंने बदली, वो था सेल्फलेस अप्रोच, जिस तरह से उन्होंने इस मैच के साथ खुद को निखारा है। वो बहुत अच्छे प्लेयर थे, लेकिन अब वो बहुत ही अच्छे जोन में चले गए हैं। सिर्फ अपने अंदर सेल्फलेस अप्रोच लाकर।”

हफीज ने कहा कि रोहित का यह अप्रोच एक साल से करीब चले आ रहा है। उन्होंने आगे कहा, ‘ये जो पारी है, ये जो खेलने का तरीका है, इन्होंने पिछले साल से इसकी प्लानिंग की है और उसके हिसाब से इसे एक्जिक्यूट करना शुरू किया। अगर आप पिछला 50 ओवर वर्ल्ड कप देखेंगे, तो उन्होंने इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

उनकी पारी की सबसे खास बात थी कि वो किसी माइलस्टोन के बारे में नहीं सोचते हैं। मैच के बाद भी उन्होंने कहा कि 50 और 100 से फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि उन्हें पता है कि वो क्या चाहते हैं, उनको अपने नाम पर 100 शतक नहीं चाहिए, वो चैंपियन क्रिकेटर बनना चाहते हैं, जो हमेशा से आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए याद किया जाए।’

हफीज ने कहा, ‘जब आप अपना गोल बड़ा कर लेते हैं, तो आपकी पिडीग्री भी बड़ी हो जाती है। अगर रोहित की बात करूं तो वो इंडिया की लीडरशिप डिजर्व करता है। रोहित शर्मा इकलौता ऐसा शख्स है, जो वर्ल्ड कप भारत के लिए जीतना डिजर्व करता है।’

Rohit Show ( selfless personify ) @ImRo45 #INDVSAUS #GameOnHai pic.twitter.com/mL4w3BN2v6

— Mohammad Hafeez (@MHafeez22) June 25, 2024

আরো ताजा खबर

11 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड की ऑफिशियल पुष्टि; मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने अदला-बदली पूरी की मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने 2027 सीजन...

SM Trends: 11 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) आईपीएल 2027 सीजन से पहले, मुंबई इंडियंस ने अपने स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स के साथ एक सीधे स्वैप डील में...

10 लाख से 18 करोड़ तक का सफर! हार्दिक पांड्या ने IPL से अब तक कमाए अरबों रुपये

Hardik Pandya IPL Salary (image via X) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का आईपीएल करियर टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे शानदार फाइनेंशियल जर्नी में से एक रहा है; वे एक अनकैप्ड...

“अगर खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे तो खुश नहीं रह सकते”: वर्ल्ड कप जीतने के बाद के दौर पर बोले सूर्या

Suryakumar Yadav (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने टी20 वर्ल्ड कप जीतने की खुशी के बाद अपने सामने आई इमोशनल और प्रोफेशनल चुनौतियों के...