Skip to main content

ताजा खबर

रोहित-विराट को परेशान करने वालों को रवि शास्त्री की दो टूक! कह दी ये बड़ी बात

Ravi Shastri Virat Kohli (Image credit Twitter - X)
Ravi Shastri Virat Kohli (Image credit Twitter – X)

पूर्व भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने एक इंटरव्यू में उन लोगों पर बड़ा हमला किया है जो विराट कोहली और रोहित शर्मा के करियर पर सवाल उठा रहे हैं या फिर उनकी आलोचना कर रहे हैं।

शास्त्री ने साफ शब्दों में कहा कि विराट और रोहित जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ मजाक या छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए, क्योंकि ये दोनों ODI क्रिकेट के दिग्गज हैं और भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा योगदान दे चुके हैं।

शास्त्री की चेतावनी, विराट-रोहित को कम मत आंकिए

शास्त्री ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब 2027 ODI वर्ल्ड कप को लेकर चर्चा चल रही है और कई क्रिकेट विश्लेषक यह कह रहे हैं कि कोहली और रोहित की उम्र बढ़ रही है और अब उनके जगह नई पीढ़ी को मौका मिलना चाहिए। इसी बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि क्या दोनों अगले विश्व कप तक खेल पाएंगे या नहीं।

इंटरव्यू में शास्त्री ने कहा – विराट कोहली और रोहित शर्मा ODI giants हैं। उनके साथ आप मस्ती मत करो। अगर इन दोनों का दिमाग सही से सेट हो गया और ये फुल फॉर्म में लौट आए, तो जो भी इनके खिलाफ बोल रहे हैं, वो खुद ही गायब हो जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि आखिर ये लोग कौन हैं जो इन खिलाड़ियों को परेशान कर रहे हैं,

शास्त्री ने कहा – ‘कुछ लोग कर रहे हैं… नाम नहीं लूंगा। बस इतना समझ लो कि अगर इन्हें सही बटन दबाने का मौका मिला, तो सबकी छुट्टी हो जाएगी।’

शास्त्री का संकेत साफ तौर पर चयन समिति और क्रिकेट मैनेजमेंट की ओर माना जा रहा है। वह चाहते हैं कि टीम मैनेजमेंट सीनियर खिलाड़ियों को पूरा समर्थन दे, बजाय उनके करियर पर सवाल उठाने के।

हाल ही में BCCI ने विराट और रोहित से कहा था कि वह घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट खेलें। रोहित शर्मा ने विजय हज़ारे ट्रॉफी खेलने के लिए हामी भर दी, जबकि विराट ने पहले मना किया, लेकिन बाद में वे भी मान गए। फैंस सोशल मीडिया पर शास्त्री के इस बयान का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि विराट-रोहित भारत के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं और टीम को उनकी जरूरत है।

আরো ताजा खबर

संजू सैमसन ने आईपीएल में रचा इतिहास, बने सबसे तेज 5 हजार रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में संजू सैमसन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 5000 रन पूरे कर लिए हैं। वह इस मुकाम तक पहुंचने...

3 घरेलू खिलाड़ी जो भारतीय टेस्ट टीम में आर अश्विन की जगह ले सकते हैं 

Nikhil Kashyap (Image Credit- Twitter X) पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विनन ने बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज 2024-25 के तीसरे टेस्ट मैच के बाद, इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि,...

26 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने CSK के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 चेन्नई सुपर...

SM Trends: 26 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 37वां मैच आज 26 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच एमए चिदंबरम...