Skip to main content

ताजा खबर

रोहित भाई की कप्तानी में खेलना सौभाग्य की बात, मैंने उनके जैसा कप्तान कभी नहीं देखा- आकाश दीप

रोहित भाई की कप्तानी में खेलना सौभाग्य की बात, मैंने उनके जैसा कप्तान कभी नहीं देखा- आकाश दीप

Akash Deep (Photo Source: X)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर तारीफ की है। तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के दौरान डेब्यू किया था और वह रोहित की कप्तानी में खेलते हुए सफल दिख रहे हैं। वह  भारत के लिए इस फॉर्मेट के सबसे सफल गेंदबाज बनने की कोशिश कर रहे हैं जो लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए खेल सकें।

इसी बीच आकाश दीप ने अपनी टीम के कप्तान रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने ये भी बताया कि जब नो बॉल पर उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्राउली का विकेट लिया था तो इससे रोहित शर्मा नाराज नहीं थे। वहां रोहित ने ही उनको शांत रहने के लिए कहा था और ये भी कहा कि कोई नहीं, ऐसा होता रहता है। आकाश दीप ने ये भी कहा है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलना किस्मत की बात है और उन्होंने रोहित जैसा कप्तान कभी नहीं देखा।

इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा की कैप्टन्सी को लेकर बोले आकाश दीप

आकाश दीप ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब डेब्यू मैच में नो बॉल पर उनको विकेट मिला, तो कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ नहीं कहा। आकाश ने बताया, “मैं हमेशा कहता हूं कि रोहित भैया की कप्तानी में खेलना सौभाग्य और किस्मत की बात है। मैं उनके नेतृत्व में खेलने के लिए खुद को भाग्यशाली मानता हूं। वह एक अलग तरह के कप्तान हैं; मैंने उनके जैसा कप्तान कभी नहीं देखा।

वह सबसे अच्छे कप्तान हैं, जिनके नेतृत्व में मैंने खेला है। वह एक शांत और धैर्य रखने वाले व्यक्ति हैं। वह हर खिलाड़ी के लिए चीजों को इतना सरल और आसान रखते हैं, ना कि केवल मेरे लिए। आप यह देखकर हैरान रह जाएंगे कि रोहित के कद का खिलाड़ी एक युवा खिलाड़ी के साथ दोस्त और भाई की तरह पेश आता है।”

उन्होंने आगे बताया, “मुझे बिल्कुल भी बुरा नहीं लगा, जब मैंने नो बॉल पर विकेट लिया। मुझे बुरा लगा जब जैक क्रॉउली ने दो ओवर के बाद सिराज को 19 रन जड़ा। मुझे बुरा लगा, क्योंकि मेरी नो बॉल ने उसे रन बनाने का मौका दिया, लेकिन मुझे विश्वास था कि मैं उसे आउट कर दूंगा; मेरे दिमाग में कुछ योजनाएं थीं। मैंने आखिरकार क्रॉउली को आउट कर दिया।

मुझे पता था कि मैं उसे आउट कर दूंगा और मुझे पूरा भरोसा था। जब मैंने उसे आउट किया, तो मुझे बहुत राहत और खुशी महसूस हुई। रोहित भैया ने उस नो बॉल के बाद आगे आकर मुझे प्रेरित किया। उन्होंने कहा, ‘आगे बढ़, होता रहता है।’ उन्होंने मुझे उस नो बॉल को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने के लिए कहा, लेकिन एक गेंदबाज के तौर पर आप ऐसी घटनाओं को नहीं भूलते।”

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...