Skip to main content

ताजा खबर

“वे मेरे पास आए और पूछा ‘बल्ला चाहिए क्या तुझे”- आकाश दीप ने सुनाया विराट से जुड़ा मजेदार किस्सा

“वे मेरे पास आए और पूछा ‘बल्ला चाहिए क्या तुझे”- आकाश दीप ने सुनाया विराट से जुड़ा मजेदार किस्सा

Akash Deep (Source X)

टीम इंडिया के तेज गेंदबाजआकाश दीप ने चेन्नई टेस्ट मैच से पहले एक इंस्टा स्टोरी शेयर की थी। उस इंस्टा स्टोरी में उन्होंने बताया था कि विराट कोहली से उनको बल्ला मिला है, वो उनके लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है। अब उन्होंने बताया है कि विराट कोहली ने खुद उनके पास आकर पूछा था कि क्या बल्ला चाहिए तुझे? आकाश दीप ने बताया है कि शायद विराट कोहली ने उनकी बल्लेबाजी को नोटिस किया होगा और इसी वजह से उन्होंने बल्ले के लिए बोला।

आकाश दीप ने सुनाया विराट कोहली से जुड़ा मजेदार किस्सा

दरअसल आकाश दीप और विराट कोहली साथ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के लिए खेल चुके हैं और दोनों अब टीम इंडिया के लिए भी साथ खेल रहे हैं। आकाश दीप ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, “विराट भैया ने खुद मुझे बल्ला दिया। उन्होंने मेरी बल्लेबाजी में कुछ देखा होगा, वे मेरे पास आए और पूछा ‘बल्ला चाहिए क्या तुझे?’

विराट भैया से कौन बल्ला नहीं चाहेगा? वे एक लीजेंड हैं। उन्होंने कहा ‘ये ले रख ले ये बैट’। जब विराट भैया ने मुझे बल्ला दिया तो मैं उस भावना को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। विराट भैया की ओर से मुझे अपना बल्ला देना एक बहुत बड़ा तोहफा है और मैं इसे एक यादगार के तौर पर रखूंगा।”

आकाश दीप वैसे तो पेसर हैं, लेकिन थोड़ी बहुत बल्लेबाजी भी करते हैं और उनको ये पसंद है। यही वजह है कि शायद विराट कोहली ने नेट्स में आकाश दीप को बल्लेबाजी करते देखा होगा और उनको लगा होगा कि आकाश दीप को एक अच्छे बैट की जरूरत है और ऐसे में विराट ने उनको ये बैट गिफ्ट किया होगा।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में आकाश दीप ने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं और दो टेस्ट मैचों में आकाश दीप ने सिर्फ 26 रन बनाए हैं और कुछ आकर्षक शॉट हमें आकाश दीप के बल्ले से चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान देखने को मिले थे।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: इस खिलाड़ी के बिना ही श्रीलंका पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम: रिपोर्ट्स 

Team india (Image Credit- Twitter X) 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया मंगलवार, 5 अगस्त को यहां श्रीलंका पहुंच चुकी है।...

‘खुद से रिटायर नहीं होंगे रोहित शर्मा’ हिटमैन को लेकर आखिरी किसने दिया ऐसा बयान?

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) 19 जुलाई, 2026 को लॉर्ड्स में भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने...

5 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है...

सुनील नरेन ने बढ़ाया उस्मान तारिक का हौसला, आलोचनाओं पर दी खास सलाह

Sunil Narine (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर उस्मान तारिक ने खुलासा किया है कि उनकी गेंदबाजी एक्शन को लेकर उठे विवाद के दौरान वेस्टइंडीज के दिग्गज...