Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित भाई और गौती भाई हमें…”, तीसरे दिन के खेल के बाद वाशिंगटन सुंदर ने दिया बड़ा बयान

Nitish Kumar Reddy and Washington Sundar (Photo Source: Getty Images)

AUS vs IND, 4th Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच का दूसरा दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के नाम था। मेजबान टीम ने पहली पारी में 474 रन बनाए और फिर दिन के अंत तक पांच भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया था।

तीसरे दिन भारत को बड़ी साझेदारी की जरूरत थी, लेकिन शुरुआत में ऋषभ पंत (28) और रवींद्र जडेजा (17) जैसे बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और नीतीश कुमार रेड्डी की जोड़ी ने चार्ज संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 8वें विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी हुई।

वाशिंगटन सुंदर 162 गेंदों में 50 रन की पारी खेल नाथन लियोन के खिलाफ आउट हुए। वहीं, दिन के अंत तक नीतीश कुमार रेड्डी ने 105* रन बना लिए हैं। तीसरे दिन के खेल के बाद सुंदर ने उनके और नीतीश के बीच हुई साझेदारी को लेकर बातचीत की। उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के सुझावों को लेकर भी बात की।

वे हमें हर हाल में लड़ने के लिए कहते रहते हैं- वाशिंगटन सुंदर

वाशिंगटन सुंदर ने तीसरे दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा,

“एक बात, खास तौर पर रोहित भाई (शर्मा) और गौती भाई (गौतम गंभीर) के साथ, यह है कि वे हमें हर हाल में लड़ने के लिए कहते रहते हैं। भारत के लिए, MCG जैसे मैदान में, हम सब कुछ करेंगे। वे मुझे बताते रहे कि उन्हें मुझ पर और इस फॉर्मेट में मेरी क्षमता पर भरोसा है। मैं इससे (उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन) बहुत खुश हूं; अगर मैं और रन बनाता और आउट नहीं होता तो बेहतर होता। लेकिन हम अच्छी स्थिति में हैं।”

बड़ा रिकॉर्ड बनाने से चूक गए नीतीश और सुंदर

मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में नीतीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर के बीच जो साझेदारी हुई है, यह ऑस्ट्रेलियाई धरती में 8वें विकेट के लिए हुई दूसरी सबसे बड़ी है। दोनों खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए। 2008 में सिडनी में दोनों बल्लेबाजों के बीच 129 रनों की साझेदारी हुई थी।

আরো ताजा खबर

फिर विवादों में घिरे पृथ्वी शॉ, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंस्टा पर किया अनफॉलो, खिलाड़ी पर लगाया चीटिंग का आरोप!

Prithvi Shaw & Akriti Agarwal (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें...

मैनचेस्टर में अक्षर पटेल के नाम हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड! T20I क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर

Axar Patel Becomes First Indian Spinner to 100 T20I Wickets (image via getty) भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शनिवार (4 जुलाई) को इतिहास रच दिया; वे टीम इंडिया के ऐसे...

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty) आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया...

ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ENG vs IND: England defeated India to go 1-0 up in the five-match T20I series (image via getty) शनिवार (4 जुलाई) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20आई...