Skip to main content

ताजा खबर

रोहित- नहीं खेल रहे, बुमराह- चोटिल, तो सिडनी टेस्ट में कौन कर रहा है टीम इंडिया की कप्तानी, Mr. Fix It का नाम आया सामने

रोहित- नहीं खेल रहे, बुमराह- चोटिल, तो सिडनी टेस्ट में कौन कर रहा है टीम इंडिया की कप्तानी, Mr. Fix It का नाम आया सामने

Team India (Photo Souce: Getty Images)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच से टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। जसप्रीत बुमराह चोट के चलते मैदान से बाहर चले गए हैं। वो लंच के बाद प्रैक्टिस के कपड़ों में मैदान से बाहर जाते हुए दिखे। बताया जा रहा है कि वह गाड़ी में बैठकर स्कैन के लिए अस्पताल गए हैं।

हालांकि बुमराह की चोट का अभी कुछ पता नहीं चला है कि उन्हें यह चोट कब और कहां लगी है, लेकिन बुमराह को लेकर फिलहाल टीम इंडिया और फैंस की टेंशन बढ़ी हुई है। इन सबके बीच फैंस के मन में अब ये सवाल आ रहा है कि रोहित शर्मा खेल नहीं रहे, जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर बाहर चले गए हैं तो सिडनी टेस्ट में कप्तानी कौन कर रहा है?

फैंस ने विराट कोहली को कहा “Mr. Fix It”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिडनी टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में विराट कोहली टीम के स्टैंड इन कप्तान हैं। बुमराह के मैदान से बाहर जाने के बाद उन्होंने कप्तानी का जिम्मा संभाला। वहीं लंबे समय बाद विराट कोहली को इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करता देख फैंस के जहन में एक ही सवाल उठ रहा है क्या विराट कोहली ही तो टीम इंडिया के मिस्टर फिक्स इट नहीं है?

पिछले दिनों एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें बताया गया था कि जब रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं थे तो कुछ खिलाड़ियों ने कप्तानी करने की इच्छा जाहिर की थी। वो प्लेयर्स खुले तौर पर दावा कर रहे थे कि उन्हें दौरे पर कुछ खास करना होगा। वहीं इस दौरान टीम के एक खिलाड़ी ने अंतरिम कप्तान बनने की इच्छा भी जताई और खुद को ‘मिस्टर फिक्स-इट’ के रूप में पेश किया।

हालांकि वो खिलाड़ी कौन था उसका नाम तो साफ नहीं हो पाया था लेकिन रिपोर्ट्स में यह कहा गया था कि यह एक सीनियर खिलाड़ी है। टीम इंडिया में इस वक्त ज्यादातर युवा खिलाड़ी ही हैं। सीनियर खिलाड़ियों में रोहित-बुमराह के अलावा केएल राहुल, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ही हैं। ऐसे में फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि वो मिस्टर फिक्स इट विराट कोहली हो सकते हैं।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास

IND vs AFG Aakash Chopra Shubman Gill (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने...

14 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: शुभमन गिल की बल्लेबाजी के कायल हुए आकाश चोपड़ा, नाबाद पारी को बताया खास आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब...

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ते हुए रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर के तौर पर रचा इतिहास

Rohit Sharma reaches huge milestone (image via getty) 13 जून को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में, रोहित शर्मा ने ओपनर के तौर पर भारत...

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन के साथ उत्पीड़न के आरोप में 3 पुलिस अफसर सस्पेंड!

Nayeem Hasan (image via getty) नईम हसन के कथित उत्पीड़न की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है, जबकि घटना की व्यापक आलोचना के बाद तीन पुलिस...