Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित की जगह बुमराह को कप्तानी करनी चाहिए…”, आकाश चोपड़ा ने गावस्कर का समर्थन कर दिया ऐसा बयान

Aakash Chopra, Rohit Sharma, Jasprit Bumrah, Sunil Gavaskar (Photo Source: X)

टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार झेलनी पड़ी। इस सीरीज के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बयान दिया था कि, भारतीय मैनेजमेंट को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए अभी से कप्तान बदल लेना चाहिए।

रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित की पत्नी रितीका प्रेग्नेंट हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 22 नवंबर से होने वाले पहले टेस्ट मैच को मिस कर सकते हैं। दूसरे टेस्ट में भी उनकी अनुपस्थिति की खबरें सामने आ रही है।

सुनील गावस्कर का मानना है कि जसप्रीत बुमराह को कप्तानी सौंप देनी चाहिए और रोहित शर्मा जब वापस लौटें तो उन्हें एक बल्लेबाज के तौर पर खेलना चाहिए। क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी सुनील गावस्कर की इस बात का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि, गावस्कर ने जो कहा है वो गलत नहीं है, क्योंकि बिना कप्तान के बड़ी सीरीज शुरू करना गलत है।

सनी भाई ने जो कहा वो गलत नहीं है- आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो पर बात करते हुए कहा,

हम नहीं जानते कि रोहित शर्मा कब ट्रैवल करेंगे क्योंकि यह पर्सनल कारणों से हैं। सनी भाई का मानना है कि अगर कप्तान शुरुआत में उपलब्ध नहीं हैं, तो उन्हें कप्तान नहीं होना चाहिए। इसलिए आपने उप-कप्तान नियुक्त किया है, उसे कप्तान बनाया जाना चाहिए। कप्तान के चले जाने के बाद उसे खिलाड़ी की तरह खेलना चाहिए क्योंकि कप्तान के बिना बड़ी सीरीज शुरू करना गलत है। उन्होंने जो कहा वो गलत नहीं है, इसमें बहुत दम है।

Should Bumrah be India’s captain for the Border-Gavaskar Trophy? 🏆

With Mumbai Indians retaining Rohit, Bumrah, SKY, Pandya, and Tilak for IPL 2025, is Bumrah set to take on more responsibility both for India and MI?
🏏🔥👇🏻

🔗: https://t.co/cM7uo2ZekG#Aakashvani #IPL2025 pic.twitter.com/WeomygV8QB

— Aakash Chopra (@cricketaakash) November 6, 2024

आकाश चोपड़ा ने 2020-21 ऑस्ट्रेलिया दौरे की दिलाई याद

आकाश चोपड़ा ने 2020-21 ऑस्ट्रेलिया दौरे की याद दिलाई। जब विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण पहले टेस्ट के अलावा किसी भी मैच के लिए उपलब्ध नहीं थे। टीम इंडिया को एडिलेड में खेले गए पहले मैच (पिंक-बॉल टेस्ट) में हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद विराट भारत लौट गए थे। सीरीज के आखिरी तीन मैचों में अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की थी और भारत ने दो मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था।

ऐसा एक बार हुआ है, विराट कोहली ने पहले मैच में कप्तानी की और अगले तीन मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहे। यह तो पहले से ही पता था। उन्होंने पहला मैच खेला और चले गए, और उसके बाद अजिंक्य रहाणे ने कप्तानी की। भारत पहला मैच हार गया, वे 36 रन पर ऑल आउट हो गए, लेकिन उसके बाद, उन्होंने मेलबर्न में जीत हासिल की, सिडनी में ड्रॉ खेला और गाबा का घमंड तोड़ा। तो ऐसा नहीं है कि ऐसा पहली बार हो रहा है कि कप्तान पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है। विराट पहले भी ऐसा कर चुके हैं और रोहित वहां नहीं पहुंच रहे हैं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...