Skip to main content

ताजा खबर

“रोहित और गंभीर के बीच भी कोई मतभेद नहीं है, यह सब बकवास है”- BCCI अधिकारी का सनसनीखेज बयान

“रोहित और गंभीर के बीच भी कोई मतभेद नहीं है, यह सब बकवास है”- BCCI अधिकारी का सनसनीखेज बयान

Gautam Gambhir & Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने सोमवार को बताया कि, टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित शर्मा के बीच किसी भी तरह का कोई मतभेद नहीं है। इतना ही नहीं, बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी ने इस समय खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का भी सपोर्ट किया।

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस सीरीज में रोहित शर्मा तीन मैच खेले और वहां वो सिर्फ 31 रन बना पाए। अपने उसी खराब फॉर्म को देखते हुए रोहित ने सिडनी में खेले गए पांचवें और अंतिम टेस्ट में खुद को बाहर रखा, लेकिन टीम को वहां भी हार मिली, क्योंकि बुमराह दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं कर पाए।

Rohit Sharma और Gautam Gambhir के बीच कोई मतभेद नहीं है- राजीव शुक्ला

रोहित के खराब प्रदर्शन के बीच ऐसी अटकलें भी लगाई जा रही थीं कि गंभीर और उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं हैं। इस पर राजीव शुक्ला ने कहा, “यह पूरी तरह से गलत बयान है। सेलेक्शन कमिटी के अध्यक्ष (अजीत अगरकर) और कोच के बीच कोई मतभेद नहीं है, कप्तान और कोच के बीच भी कोई मतभेद नहीं है। यह सब बकवास है, जो मीडिया के एक वर्ग में फैलाया जा रहा है।”

ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि गंभीर ने वरिष्ठ खिलाड़ियों को या तो अच्छा प्रदर्शन करने या बाहर होने के लिए तैयार रहने का अल्टीमेटम दिया था। इस सवाल के जवाब में राजीव शुक्ला बोले, “यह भी गलत है कि रोहित ने कप्तानी पर जोर दिया है। वह कप्तान हैं। फॉर्म में होना या ना होना खेल का अभिन्न हिस्सा है। जब उन्होंने (रोहित) देखा कि वह फॉर्म में नहीं हैं, तो उन्होंने खुद को पांचवें टेस्ट से बाहर कर लिया।”

शुक्ला ने अंत में यह भी कहा कि टीम के प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए हाल ही में हुई रिव्यू मीटिंग पूरी हो गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने आगे की राह और अच्छा करने के तरीके पर चर्चा की।’’ 11 जनवरी को बीसीसीआई की बीजीटी को लेकर रिव्यू मीटिंग हुई थी। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफअपने घर पर 3-0 से हार मिली थी और फिर भारत 3-1 से ऑस्ट्रेलिया में 10 साल बाद सीरीज हारा था।

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

6 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो भारतीय क्रिकेट टीम...

अफगानिस्तान टी20 सीरीज से पहले अर्शदीप सिंह ने बनवाया गर्लफ्रेंड समरीन कौर के नाम का रोमांटिक टैटू, देखें फोटो

Arshdeep Singh and Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के खिलाफ आागामी टी20 सीरीज से पहले गर्लफ्रेंड समरीन...

AFG vs IND 2026: शेड्यूल, टीमें, लाइव स्ट्रीमिंग, ब्रॉडकास्टिंग और वो सब कुछ जो आपको जरूर जानना चाहिए

AFG vs IND 2026 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस इस समय 13 सितंबर से शुरू होने वाली भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे...

SM Trends: 6 सितंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) दलीप ट्राॅफी 2026 का फाइनल मैच आज 6 सितंबर से ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शुरू...