Skip to main content

ताजा खबर

रेणुका सिंह की शानदार गेंद पर कुछ इस तरह बोल्ड हुई हेली मैथ्यूज, देखें VIDEO

Hayley Mathews & Renuka Singh (Photo Source: X)

IND-W vs WI-W: भारत महिला और वेस्टइंडीज महिला के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 27 दिसंबर को वडोदरा में खेला जा रहा है। टीम इंडिया पहले दोनों मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, लेकिन यह गलत साबित हुआ। टीम 38.5 ओवरों में 162 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने पिछले मैच में शतक ठोका था, लेकिन इस मुकाबले में रेणुका सिंह की शानदार गेंदबाजी के चलते उन्हें डक पर पवेलियन लौटना पड़ा। हेली के आउट होने का वीडिया इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

कुछ इस तरह आउट हुई हेली मैथ्यूज

वेस्टइंडीज की पारी का पहला ओवर रेणुका सिंह ने डाला था। पहली ही गेंद पर उन्होंने कियाना जोसेफ को गोल्डन डक पर पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इसके बाद उन्होंने हेली मैथ्यूज को अपना शिकार बनाया। मैथ्यूज के खिलाफ फेंकी गई गेंद इस मैच की सबसे बेहतरीन गेंदों में से एक थी।

गेंद अचानक से स्विंग होकर अंदर आई और मैथ्यूज क्रीज में फंस गई। वह दो गेंदें खेलकर डक पर आउट हुई। यह दूसरी बार है जब इस सीरीज में हेली डक पर आउट हुई हैं। उन्होंने दूसरे वनडे में शतक ठोका था, लेकिन वह इस सीरीज को याद नहीं रखना चाहेंगी।

यहां देखें हीली मैथ्यूज के आउट होने का वीडियो-

Fiery Start ft. Renuka Singh 🤩

Updates ▶️ https://t.co/SKsWib5uuE#TeamIndia | #INDvWI | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/1zWkFGeEkH

— BCCI Women (@BCCIWomen) December 27, 2024

रेणुका सिंह ने चटकाए 4 विकेट

रेणुका सिंह ने तीसरे वनडे मैच में 9.5 ओवरों में 29 रन देकर चार विकेट झटके। उन्होंने डिएंड्रा डॉटिन (5) और मेंडी मंगरु (9) को भी आउट किया। वहीं, दीप्ति शर्मा ने 10 ओवर में 31 रन देकर 6 विकेट चटकाए, उन्होंने तीन मेडन ओवर भी फेंके। दीप्ति ने शेमेन कैंपबेले (46), चिनेल हेनरी (61), जेद्दा जेम्स (1), आलियाह एलियने (21), एफी फ्लेचर (1) और एश्मिनी मुनीसर (4) का विकेट चटकाया।

আরো ताजा खबर

NZ A vs IND A: इंडिया ए के तीसरे मैच से बाहर हुए ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा की स्क्वॉड में एंट्री

NZ A vs IND A: Rishabh Pant to miss third India A four-day game; Bumrah and Jadeja join squad (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत न्यूजीलैंड...

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...