Skip to main content

ताजा खबर

रियान पराग को इंस्टाग्राम पोस्ट करना पड़ गया भारी, ध्रुव जुरेल ने साथी खिलाड़ी को मजेदार अंदाज में किया ट्रोल

रियान पराग को इंस्टाग्राम पोस्ट करना पड़ गया भारी ध्रुव जुरेल ने साथी खिलाड़ी को मजेदार अंदाज में किया ट्रोल

Riyan Parag (Pic SOurce-X)

हाल ही में खत्म हुई श्रीलंका के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज में रियान पराग खेलते हुए नजर आए थे। पराग ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी काफी प्रभावित किया था। हालांकि, वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में वहीं खेल सकें। तीसरे मैच में उन्हें खेलने का मौका मिला, लेकिन युवा खिलाड़ी इस मैच में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहा।

अब सीरीज के खत्म होने के बाद रियान पराग फिलहाल छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। इस बीच रियान ने अपनी एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया और उन्होंने इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘At Peace’। युवा बल्लेबाज के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर उनके टीम के साथी ध्रुव जुरेल ने मजेदार प्रतिक्रिया दी है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज रियान पराग के इंस्टाग्राम पोस्ट पर ध्रुव जुरेल ने कमेंट किया, ‘हां भाई, रोलेक्स दिख गई।’ इस कमेंट को देखने के बाद कई फैन्स इस पर रिएक्शन भी देते हुए देखे गए।

यह रहा रियान पराग का इंस्टाग्राम पोस्ट:

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Riyan💫 (@riyanhparag)

A post shared by Riyan💫 (@riyanhparag)

Dhruv Jurel Insta Comment

आपको बता दें कि, रियान पराग और ध्रुव जुरेल IPL में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं। यही नहीं दोनों खिलाड़ी भारत के लिए डेब्यू भी कर चुके हैं। जहां एक तरफ ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की ओर से डेब्यू किया था, वहीं रियान पराग ने जिंबाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू किया।

पराग को उनके वनडे डेब्यू कैप विराट कोहली ने दी थी, जिन्हें युवा खिलाड़ी अपना आदर्श भी मानते हैं। यही नहीं रियान पराग को लेकर विराट कोहली ने कहा था कि भविष्य में वो भारतीय टीम के मैच विनर भी साबित हो सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में रियान पराग के प्रदर्शन की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की।

IPL  2024 में राजस्थान के लिए रियान पराग ने अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए 15 पारियों में 52.09 की औसत और 149.22 के इस स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए थे। यही वजह है कि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ खेली गई व्हाइट बॉल सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किया गया।

युवा बल्लेबाज ने भारत की ओर से अभी तक छह टी20 मैच की 4 पारी में 57 रन बनाए हैं। उनके नाम इस फॉर्मेट में तीन विकेट भी है। उन्होंने अभी तक एकमात्र वनडे मैच खेला है, जिसमें युवा खिलाड़ी ने 15 रन बनाए हैं और तीन विकेट झटके हैं।

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...