Skip to main content

ताजा खबर

रिपोर्ट: ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में हो रही लड़ाई, ऐसी बात सामने आई जिसपर नहीं होगा यकीन!

(Image Credit- Twitter X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत भारतीय टीम के लिए अच्छे नोट पर हुई थी जब उन्होंने पर्थ में ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराया। लेकिन इसके बाद से टीम का प्रदर्शन संघर्षपूर्ण रहा है और वे अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं दिखे। मेजबान टीम फिलहाल 2-1 की बढ़त पर है और 10 साल बाद खिताब वापस जीतने की प्रबल दावेदार है।

इस सीरीज के दौरान भारतीय ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के बीच एक दूसरे से असहमत और झगड़े की खबरें भी सामने आईं, जिसमें एमसीजी टेस्ट में हार के बाद गौतम गंभीर के गुस्से की रिपोर्ट भी शामिल है। हाल ही में यह भी खबर आई है कि खिलाड़ियों के बीच तालमेल की कमी है। सूत्रों के मुताबिक, पर्थ में जीत के बाद खिलाड़ी अलग-अलग ग्रुप में बंट गए हैं और उन्होंने एक साथ जीत का जश्न नहीं मनाया।

सूत्र ने हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से कहा-

“खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में साथ बैठकर ड्रिंक नहीं ली और ना ही बाहर जाकर एक साथ डिनर किया। इसके बजाय, वे छोटे ग्रुप में बंट गए और अलग-अलग घूमने चले गए। कुछ खिलाड़ी नोबू (एक प्रसिद्ध जापानी रेस्टोरेंट चेन) में डिनर करने के लिए साथ आए जिसमें लगभग सात या आठ खिलाड़ी, जिनमें से कुछ सहायक कोच भी शामिल थे।”

गौतम गंभीर ने नहीं किया खिलाड़ियों संग डिनर 

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने परिवार के साथ डिनर किया जबकि कुछ खिलाड़ी बाहर भोजन करते नजर आए। रिपोर्ट के मुताबिक

“मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अपने परिवार के साथ डिनर किया और समय बिताया। वहीं, कुछ युवा खिलाड़ियों को बाद में रात में हाय स्ट्रीट पर घूमते हुए देखा गया। यह सब तब हुआ जब सपोर्ट स्टाफ ने अपने क्रेडिट कार्ड से खिलाड़ियों को पार्टी देने की बात कही ताकि सब एकसाथ रहे और उनके बीच बॉन्ड और मजबूत हो सके। लेकिन खिलाड़ियों में से किसी की भी इस चीज में खास रुचि नहीं थी। सभी ने अपने-अपने प्लान बना लिए थे।”

यह रिपोर्ट देखकर ऐसा लगता है कि, टीम इंडिया के खिलाड़ियों में अच्छी तालमेल की काफी कमी है।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 4 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई मैच से पहले बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर भारतीय टीम के खिलाड़ियों की प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो...

मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद के सामने भारी संकट, पाकिस्तान की टेस्ट टीम और काव्या मारन की फ्रेंचाइजी में किसे चुनेंगे?

abrar ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के स्टार लेग स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) इन दिनों मुश्किल स्थिति में हैं। उन्हें एक तरफ वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली...

इतिहास रचने से महज 1 विकेट दूर अक्षर पटेल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि 

Axar Patel (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड...

श्रेयस अय्यर की तारीफ में बोले पार्थिव पटेल, कहा ‘उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर चिंता करने की जरूरत नहीं’

Shreyas Iyer(Image credit Twitter – X) भारतीय टी20 टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर को कप्तानी मिलने के बाद कई सवालों का सामना करना पड़ा था। कुछ लोगों का मानना...