Skip to main content

ताजा खबर

रिद्धिमान साहा का बड़ा खुलासा, पत्नी और इस दिग्गज क्रिकेटर के कारण खेल रहे रणजी ट्रॉफी का जारी सीजन

Wridhiman Saha (Photo Source: X)

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। मौजूदा रणजी ट्रॉफी 2024-25 उनके प्रोफेशनल करियर का आखिरी टूर्नामेंट है, वह टूर्नामेंट में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आपको बता दें, CAB के साथ मतभेदों के चलते साहा ने पहले बंगाल के साथ अपने घरेलू करियर को खत्म करने की इच्छा जताई थी। उन्होंने पिछले दो सीजन में त्रिपुरा का प्रतिनिधित्व किया था।

इस बीच, रिद्धिमान साहा ने जारी रणजी ट्रॉफी सीजन में बंगाल के लिए खेलने को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि, वह हालिया सीजन नहीं खेलना चाहते थे, लेकिन उनकी पत्नी और पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली ने उन्हें एक और सीजन खेलने के लिए कहा।

मैं पूरा सीजन नहीं खेल पाऊंगा- रिद्धिमान साहा

क्रिकबज के अनुसार रिद्धिमान साहा ने बताया,

“मैं इस साल खेलने वाला नहीं था। लेकिन सौरव गांगुली और मेरी पत्नी ने मुझे इस साल बंगाल में खेलने के लिए प्रेरित किया। मैंने दो साल त्रिपुरा में खेला और फिर बंगाल आ गया, और मैं आखिरी साल के लिए प्रयास कर रहा हूं। लेकिन इस सीजन में, मेरी शारीरिक स्थिति और चोटों के कारण, मैं पूरा सीजन नहीं खेल पाऊंगा। इसलिए मैंने सबसे महत्वपूर्ण फॉर्मेट चुना। यह अभी भी कठिन होगा, लेकिन मैं खेलूंगा।”

साहा ने आगे यह भी बताया कि, खेल से संन्यास लेने का फैसला उनके लिए कठिन नहीं था। क्योंकि वह पहले से ही इस साल खेलने के लिए तैयार नहीं थे।

“मेरे लिए यह बहुत आसान था। मैं पिछले साल से ही तैयार था कि मैं इस साल नहीं खेलूंगा, लेकिन मुझे [खेलते रहने के लिए] मजबूर किया गया। इसलिए मैं उन्हें [उनकी पत्नी और गांगुली] मना नहीं कर सका। जब मैंने पिछले साल बंगाल से शुरुआत की, तो मैं फिर से वहां खेला और एक इमोशनल अटैचमेंट था।”

दिसंबर 2021 में भारत के लिए खेला था आखिरी मैच

रिद्धिमान साहा ने भारत के लिए आखिरी मैच दिसंबर 2021 में खेला था। एमएस धोनी के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने और ऋषभ पंत के आने से पहले वह विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम इंडिया की पहली पसंद थे। लेकिन फिर पंत के आने के बाद वह केवल बैकअप विकेटकीपर बन गए, जबकि केएल राहुल दूसरा विकल्प थे।

साहा 2010 से 2021 तक भारत के लिए सिर्फ 40 टेस्ट मैच खेल पाए, जिनमें उन्होंने 1353 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल है। वहीं, उनके वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने 2010 से 2014 तक सिर्फ 9 मैच खेले और 41 रन बनाए। साहा ने अपने 17 साल के आईपीएल करियर को भी खत्म कर दिया है। वह आखिरी बार गुजरात टाइटंस के लिए लीग में खेले थे।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...