Skip to main content

ताजा खबर

रिटायरमेंट से U-Turn लेना चाहते हैं James Anderson, अब इस लीग में जताई खेलने की इच्छा

रिटायरमेंट से U-Turn लेना चाहते हैं James Anderson अब इस लीग में जताई खेलने की इच्छा
James Anderson. (Image Source: Getty Images)

James Anderson U Turn From Retirement: हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन अब अपने रेटिरमेंट से यू टर्न लेने का मन बना रहे हैं। द हंड्रेड 2024 में नई गेंद की मूवमेंट को देखने के बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट में वापसी करने का मन बना रहे हैं। एंडरसन ने आखिरी टी20 टूर्नामेंट 2014 टी-20 ब्लास्ट फाइनल में खेली थी। उसके बाद उन्होंने पूरी तरह से लाल गेंद वाले क्रिकेट पर अपना ध्यान दिया।

एंडरसन दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। वह ओवरऑल लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, एंडरसन ने 194 वनडे में 269 और 18 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 19 विकेट लिए हैं। उन्होंने आखिरी वनडे 2015 और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 2009 में खेला था। एंडरसन रिटायरमेंट के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए बॉलिंग मेंटोर के रूप में इंग्लैंड टीम से जुड़े थे। उन्होंने इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलकर संन्यास लिया था।

टी-20 फॉर्मेट में अपना करियर बनाना चाहते हैं James Anderson

पीए न्यूज एजेंसी के मुताबिक दिग्गज गेंदबाज ने कहा, ”छोटे फॉर्मेट को लेकर थोड़ी दिलचस्पी है क्योंकि मैंने पहले किसी भी फ्रेंचाइजी के लिए नहीं खेला है। इस साल द हंड्रेड को देखना और गेंद को स्विंग होते देखकर मुझे महसूस होता है कि मैं इसमें प्रदर्शन कर सकता हूं। मैं शायद थोड़ा डिनायल में हूं क्योंकि मैं अच्छी तरह से जानता हूं कि फिर कभी इंग्लैंड के लिए नहीं खेलूंगा लेकिन मैंने अभी अपने क्रिकेट करियर पर कोई फैसला नहीं किया है।”

उन्होंने आगे कहा, ”एक बार यह गर्मियां खत्म हो जाएं तो मैं बैठकर सोच सकता हूं कि क्या मैं अगले साल फिर से किसी भी रूप में क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैं किसी भी तरह के क्रिकेट के बारे में सोचने के लिए तैयार हूं। मैं फिलहाल खेलने के लिए पर्याप्त फिट हूं और मैं खुद को किसी भी चीज से दूर नहीं रख रहा हूं।”

हालांकि, एंडरसन को अपनी उम्र का एहसास है। उन्होंने कहा, ”यह जानना मुश्किल है कि लोग मुझे इस तरह के फॉर्मेट में देखने के लिए इच्छुक हैं या नहीं। इसलिए हम इंतजार करेंगे और देखेंगे। मुझे पता है कि मुझे यह खेले हुए काफी समय हो गया है और मेरी उम्र का मुद्दा फिर से उठाया जाएगा। लेकिन मुझे वास्तव में लगता है कि मैं क्रिकेट के इस फॉर्मेट को खेलने के लिए पर्याप्त फिट हूं।”

আরো ताजा खबर

GT vs PBKS, Top 10 Memes: गुजरात बनाम पंजाब मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, GT vs PBKS: top 10 memes (image via X) IPL 2026 के 46वें मैच में, गुजरात टाइटन्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए एक रोमांचक मुकाबले में, गुजरात...

IPL 2026: RR की 1.65 अरब डॉलर की मालिकाना डील पर मंडरा रहा है कानूनी संकट, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Rajasthan Royals’ new deal could face legal troubles from Kal Somani-led consortium (image via X) राजस्थान रॉयल्स के मालिकाना हक में हुए बड़े बदलाव की इंक अभी ठीक...

चोटिल Nat Sciver-Brunt न्यूजीलैंड के ODI मैचों से बाहर, विश्व कप से पहले इंग्लैंड महिला टीम को तगड़ा झटका

Nat Sciver-Brunt ruled out of ODI series vs New Zealand (image via getty) इंग्लैंड महिला टीम की कप्तान नैट सीवर-ब्रंट पिंडली में चोट लगने के कारण न्यूजीलैंड महिला टीम के...

शुभमन गिल की होने वाली है शादी? गुजरात टाइटन्स के कप्तान ने शरमाते हुए दिया जवाब

IPL 2026: Danny Morrison and Shubman Gill (image via X) न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन ने गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को अचानक एक सवाल पूछकर चौंका दिया।...