Skip to main content

ताजा खबर

“रिटायरमेंट का अभी प्लान नहीं… ओलंपिक 2028 जरूर…”- Ellyse Perry ने दिया बड़ा बयान

Ellyse Perry (Photo Source: Getty Images)

ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पैरी (Ellyse Perry) ने हाल ही में लॉस एंजिल्स में खेले जाने वाले ओलंपिक 2028 में भाग लेने की इच्छा जताई है। आपको बता दें इस बात की पुष्टि हो गई है कि क्रिकेट भी अगले ओलंपिक गेम्स का हिस्सा रहेगा। पैरी का कहना है कि वह अभी अपने रिटायरमेंट के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोच रही है, जिसके चलते वह ओलंपिक में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती है।

मैं ओलंपिक का हिस्सा बनना चाहूंगी- Ellyse Perry

ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी एलिस पैरी (Ellyse Perry) ने BBC पर बात करते हुए कहा,

मुझे नहीं लगता कि मैं उस तरह की व्यक्ति हूं जो रिटायरमेंट की डेट तय करना चाहती है। मैंने इसे इस तरह कभी नहीं देखा। अगर मैं उपलब्ध हूं और खेलने के लिए फिट रहूंगी, तो मैं ओलंपिक का हिस्सा बनना चाहूंगी। मैंने ओलंपिक में खेलने का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है। 

आपको बता दें ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पैरी 37 साल की हो जाएंगी, जब ओलंपिक 2028 खेला जाएगा। पैरी ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 सहित कई वर्ल्ड टाइटल जीते हैं। ओलंपिक में भाग लेना और इसे जीतना उनके शानदार करियर में एक और उपलब्धि जोड़ देगा।

ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े मौकों पर जीत हासिल करने में माहिर है- एलिस पैरी

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 अक्टूबर में बांग्लादेश में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपने खिताब का बचाव करना चाहेगी। लेकिन साथ ही टीम को इंग्लैंड, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और भारत जैसी टीमों से कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। आगामी टूर्नामेंट से पहले एलिस पैरी (Ellyse Perry) ने बात करते हुए कहा,

इंग्लैंड जबरदस्त फॉर्म में है और शानदार क्रिकेट खेल रहा है, यहां घरेलू स्तर पर बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच कभी कोई बड़ा अंतर रहा होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम बड़े मौकों पर जीत हासिल करने में माहिर है। अब सभी टीमें वास्तव में कंसिस्टेंट खेल रही हैं और वे जिस तरह से खेलना चाहती हैं, उसे लेकर उनके पास वास्तव में अच्छी पकड़ है। 

আরো ताजा खबर

IPL 2027: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बड़े ट्रेड को BCCI की हरी झंडी, डील हुई पक्की

IPL 2027: Hardik Pandya Set for Punjab Kings Move as BCCI Clears Direct Swap for MI’s Arshdeep Singh (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले खिलाड़ियों की अदला-बदली...

10 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. IPL 2027: हार्दिक-अर्शदीप ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिली हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के बीच आईपीएल ट्रेड को औपचारिक मंजूरी मिल गई...

“मुझे इसकी भनक तक नहीं थी” – सैंडपेपर कांड पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की सफाई

Mitchell Starc Stands by 2021 Statement, Brushes Off Usman Khawaja’s Sandpapergate Claims (Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 2018 के बॉल टेंपरिंग विवाद को...

SM Trends: 10 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) इंडिया ए के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान, भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने एक बहुत ही प्यारे अंदाज से सबका दिल जीत लिया।...