Skip to main content

ताजा खबर

‘रिटायमरमेंट व्यक्तिगत फैसला है, लेकिन सेलेक्शन सेलेक्टर्स का काम’ सिडनी टेस्ट से पहले रोहित को लेकर पूर्व भारतीय ने दिया बड़ा बयान

‘रिटायमरमेंट व्यक्तिगत फैसला है, लेकिन सेलेक्शन सेलेक्टर्स का काम’ सिडनी टेस्ट से पहले रोहित को लेकर पूर्व भारतीय ने दिया बड़ा बयान

Rohit Sharma (Photo Source: Getty Images)

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में खेले गए पिछले 7 टेस्ट मैचों में, भारतीय टीम उम्मीद मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है। जारी BGT सीरीज का मेलबर्न टेस्ट हारने के बाद, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है। तो वहीं इससे पहले भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के घरेलू तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

तो वहीं इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा का भी बल्ला खामोश नजर आया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरी सीरीज में रोहित ने सिर्फ 91 रन बनाए। तो वहीं जारी बीजीटी सीरीज में रोहित खबर लिखे जाने तक खेले गए 3 टेस्ट मैचों में सिर्फ 31 बना पाए हैं।

दूसरी ओर, अब टीम इंडिया को इस सीरीज का आखिरी मैच सिडनी में 3 जनवरी से खेलना है। इस बीच, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा, हेड कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर काफी दबाव में हैं।

रोहित लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि सिडनी टेस्ट मैच से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से आकाश ने कहा- अब तक किसी भी कप्तान ने ऐसा नहीं किया होगा कि वह खुद को ड्राॅप करे। रिटायमरमेंट व्यक्तिगत फैसला है, लेकिन सेलेक्शन सेलेक्टर्स का काम है।

हालांकि, एक कप्तान के रूप में सेलेक्टर्स यह फैसला नहीं लेना चाहते। आपने उन्हें पूरे दौरे के लिए कप्तान बनाया है। इसलिए, आप बीच दौरे में काॅल नहीं लेना चाहते, लेकिन अब काॅल रोहित शर्मा के पास है।

आकाश ने आगे कहा- टीम के भले के लिए क्या वह खुद को ड्राॅप करेंगे? मैं रिटायरमेंट की बात नहीं कह रहा है, मैं सिडनी टेस्ट मैच से बाहर होने की बात कर रहा हूं, क्योंकि वह बल्ले से योगदान देने में असमर्थ हैं। लेकिन क्या वह यह काॅल लेंगे, अगर नहीं तो क्या बीच सीरीज में सेलेक्टर्स कोई फैसला करेंगे। गौतम गंभीर और अजीत अगरकर आप इस समय मौके पर हैं।

আরো ताजा खबर

6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. CSK से अलग होने के बाद, ऑस्ट्रेलियाई टीम से जुड़े माइक हसी, इन भूमिकाओं में आएंगे नजर आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स...

“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन

Aaryavir Sehwag Smashes Unbeaten 70 as India U-19 Crush Nepal by 10 Wickets in Asia Cup Opener (image via SonyLiv) शुक्रवार, 6 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ओपनर वीरेंद्र...

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...