Skip to main content

ताजा खबर

“रिजल्ट चाहे कुछ भी होता वो संन्यास….”- रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर उनकी मां का बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Photo Source: X)

रोहित शर्मा की मां पूर्णिमा ने खुलासा किया है कि भारतीय कप्तान अपने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का रिजल्ट चाहे कुछ भी होता तब भी वो T20I से संन्यास लेने वाले थे। बारबाडोस में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर रोहित ने मेन इन ब्लू को अपने दूसरे टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया।

भारत की टीम गुरुवार (4 जुलाई) को अपने वतन लौटी और दिल्ली में प्रधानमंत्री से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। उसके बाद, मेन इन ब्लू ने मरीन ड्राइव पर ओपन-टॉप बस परेड के लिए मुंबई के लिए उड़ान भरी, जहां हजारों फैंस ने उनका जमकर स्वागत किया। इसके बाद रोहित शर्मा ने वानखेड़े स्टेडियम में प्रेसिडेंट बॉक्स में अपनी मां से मुलाकात की।

रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर उनकी मां ने किया बड़ा खुलासा

इस दौरान उन्होंने जब अपने बेटे को गले लगाया वो काफी ज्यादा इमोशनल दिखी। इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान रोहित ने कहा कि, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह दिन देखना पड़ेगा। वर्ल्ड कप में जाने से पहले वह हमसे मिलने आए थे और कहा था कि वह इसके बाद T20I छोड़ना चाहते हैं। मैंने सिर्फ इतना कहा कि जीतने की कोशिश करो .मेरी तबीयत ठीक नहीं थी और मैंने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लिया था, लेकिन फिर भी मैं आई क्योंकि मैं यह दिन देखना चाहती थी।”

रोहित की मां वानखेड़े स्टेडियम और मरीन ड्राइव की सड़कों पर भारतीय कप्तान के स्वागत से आश्चर्यचकित थीं और उन्होंने बताया कि यह उनकी कड़ी मेहनत का इनाम है। टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए, रोहित शर्मा ने T20I फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी क्योंकि उन्हें लगा कि यह अलविदा कहने का सही समय है।

আরো ताजा खबर

दिल्ली कैपिटल्स के आशुतोष शर्मा की निकली लॉटरी, इंग्लैंड के रॉयल वनडे कप में करेंगे शिरकत

Ashutosh Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को इंग्लैंड के घरेलू वन डे कप 2026 के लिए हैम्पशायर ने अपनी टीम में शामिल किया है। यह...

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले भारत की बड़ी तैयारी, खेलेगी 4 दिवसीय प्रैक्टिस मैच

Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी चार दिवसीय अभ्यास मैच के साथ...

इन 3 बड़े कारणों की वजह से भारत इंग्लैंड से वनडे सीरीज 2-1 से हार गया

Team India (Image Credit- Twitter X) भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड दौरा उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टी20 सीरीज में पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के खिलाफ एक भी मैच...

20 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. जैसे ही रोहित ने शतक लगाया, वैसे ही रो पड़ी थी रितिका भाभी, देखें वायरल वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व...