Skip to main content

ताजा खबर

रिकी पोंटिंग ने बाबर आजम को विराट कोहली को फॉलो करने की सलाह दी, बताई बड़ी वजह

Virat Kohli and Babar Azam. (Photo by Michael Steele-ICC/ICC via Getty Images)

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इसी खराब फॉर्म के कारण उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से आराम दिया गया था। वह पहले टेस्ट मैच में खेले, लेकिन बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बाबर आजम को विराट कोहली के नक्शे कदम पर चलने की सलाह दी है।

बता दें कि घरेलू टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इसके बाद मेजबान टीम ने दोनों मैचों में जीत दर्ज की और 2-1 से सीरीज अपने नाम की।

बाबर की तरह विराट कोहली भी 2022 में फॉर्म से जूझ रहे थे, लेकिन 2023 उनके लिए शानदार सीजन गुजरा। इसलिए रिकी पोंटिंग को लगता है कि कोहली कुछ हद तक बाबर के फॉर्म वापसी में मदद कर सकते हैं।

अपने पिछले 18 टेस्ट पारियों में कोई अर्धशतक नहीं बनाया है बाबर आजम ने

उन्होंने आईसीसी रिव्यू में कहा, सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वे बाबर को अपनी टीम में कैसे वापस लाते हैं। उन्हें बाबर को फॉर्म में वापस लाने और अपनी (टेस्ट) टीम में वापस लाने का एक तरीका ढूंढना होगा। शायद बाबर को कुछ समय के लिए दूर जाने की जरूरत है और कोशिश करना भी बंद कर देना चाहिए। किट बैग को थोड़ी समय के लिए बंद कर दें और कुछ और सोचें। फिर उम्मीद है कि वह तरोताजा होकर वापस आएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि, आप जानते हैं, जब आप बाबर के आंकड़ों को देखते हैं, तो यह कुछ-कुछ वैसा ही होता है, जिसके बारे में हम पहले विराट कोहली के लिए बात कर रहे थे। विराट ने कुछ समय के लिए खेल से ब्रेक लिया और तरोताजा होकर वापसी की। बाबर को भी इसी चीज की जरूरत है। उम्मीद है कि करियर में फिर से हमें बाबर पहले की तरह नजर आएं।

आपको बता दें कि बाबर आजम ने अपने पिछले 18 टेस्ट पारियों में कोई अर्धशतक नहीं बनाया है। 2023 सीजन की शुरुआत के बाद से पिछले 9 टेस्ट में बाबर का औसत 20.70 रहा है, जो बेहद निराशाजनक है।

আরো ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, Eshan Malinga हुए चोटिल

Eshan Malinga (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले श्रीलंका की तैयारियों को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा तेज गेंदबाज एशान मलिंगा...

T20 World Cup 2026: 5 प्लेयर बैटल, जिनपर रहेगी फैंस की नजर

T20 World Cup 2026 Top five player (Image credit Twitter – X) आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। यह टूर्नामेंट भारत...

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को खलेगी विराट-रोहित की कमी: अनिल कुंबले

India T20 World Cup 2024 (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुनी...

T20 WC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टाॅप-5 क्रिकेटर, किंग कोहली इस नंबर पर मौजूद

IND vs SA 2025: Virat Kohli (image via BCCI/X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार यह टूर्नामेंट...