Skip to main content

ताजा खबर

रिएक्शन देने के मामले में टॉप करने लगे हैं Hardik Pandya, गजब स्वैग दिखाते हैं विकेट लेने के बाद

रिएक्शन देने के मामले में टॉप करने लगे हैं Hardik Pandya गजब स्वैग दिखाते हैं विकेट लेने के बाद

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया की टी20 कप्तानी हाथ से जाने का Hardik Pandya को कई मलाल नहीं है, जहां ये खिलाड़ी मैदान पर मन लगाकर प्रदर्शन कर रहा है। श्रीलंका के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में पांड्या गेंद के अलावा बल्ले से भी दम दिखा रहे हैं, इस बीच उनका एक रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दूसरे टी20 मैच में Hardik Pandya का कैसा रहा प्रदर्शन?

टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी20 मैच भी अपने नाम कर लिया, जिसके बाद भारतीय टीम ने सीरीज में अजेय बढ़त बना ली है। वहीं इस दौरान Hardik Pandya ने दूसरे टी20 मैच में पहले गेंदबाजी से कमाल करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए थे, उसके बाद उन्होंने 9 गेंदों पर तेजी से 22 रन बटोरे थे और टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

Hardik Pandya के रिएक्शन बड़े गजब के होते हैं बॉस

*Hardik Pandya ने दूसरे टी20 मैच में एक ओवर में 2 बल्लेबाजों को किया था आउट।
*वहीं पहला विकेट लेने के बाद ऑलराउंडर हार्दिक का रिएक्शन देखने लायक था
*इस दौरान अजीब सा मुंह बनाकर पांड्या सिर्फ बल्लेबाज को घूरने में लगे हुए थे
*जब तक बल्लेबाज उनकी नजरों से दूर नहीं गया था, तब तक हार्दिक उन्हें देखे जा रहे थे।

दूसरे टी20 मैच से Hardik Pandya का ये वीडियो हुआ था वायरल

इस बार टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अब कितने मैच बाकी हैं इस दौरे पर?

दूसरी ओर टी20 सीरीज का अब एक ही मैच बाकी है, जो 30 जुलाई के दिन खेला जाएगा। उसके बाद टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज होगी, जिसका पहला मैच 2 अगस्त को होगा। फिर दूसरा मैच 4 अगस्त के दिन खेला जाएगा, वहीं आखिरी मैच 7 अगस्त को होगा। साथ ही इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे, तो विराट कोहली भी इस सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। इस दौरे के बाद टीम इंडिया को लंबा ब्रेक मिलेगा और फिर बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगी, जिसके बाद भारतीय टीम घरेलू मैदानों पर खेलेगी और सीरीज WTC का हिस्सा होगी।

আরো ताजा खबर

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...

‘यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है’ आकाश चोपड़ा ने श्रीलंका दौरे पर आकिब नबी के इंटरनेशनल डेब्यू का समर्थन किया

Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए श्रीलंका दौरा करियर बदलने वाला साबित हो सकता...

समरीन कौर के प्यार में लाॅक हुए अर्शदीप सिंह! रूमर्ड गर्लफ्रेंड की पोस्ट पर क्रिकेटर ने किया प्यारा कमेंट 

Arshdeep Singh with Samreen Kaur (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और पंजाबी माॅडल-एक्ट्रेस समरीन कौर की एक साथ घूमने की वीडियो, अक्सर सोशल...

बड़ी खबर! श्रीलंका दौरे के बाद शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में खेलेंगे शुभमन गिल

Shubman Gill Sher-e-Punjab T20 League Sri Lanka Test series (Image credit Twitter – X) भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल अगले कुछ हफ्तों तक लगातार क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।...