Skip to main content

ताजा खबर

“राहुल पारी ओपनिंग करेंगे, मैं मध्यक्रम में कहीं बल्लेबाजी करूंगा”- पिंक बॉल टेस्ट को लेकर एडिलेड ने खत्म किया सारा सस्पेंस

“राहुल पारी ओपनिंग करेंगे, मैं मध्यक्रम में कहीं बल्लेबाजी करूंगा”- पिंक बॉल टेस्ट को लेकर एडिलेड ने खत्म किया सारा सस्पेंस
Rohit Sharma (Photo Source: X/Disney+Hotstar)

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में पुष्टि की है कि वो इस मैच में मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करेंगे। उन्होंने कहा कि, केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल की साझेदारी ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच की जीत में अहम भूमिका निभाई है। यही कारण है कि वह उसमें बदलाव नहीं करना चाहता।

 बता दें कि, जयसवाल और राहुल ने पहले टेस्ट में 201 रन की शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप की, जिससे मेहमान टीम को 295 रन की बड़ी जीत हासिल करने में मदद मिली। शुक्रवार 6 दिसंबर से शुरू हो रहे पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले आज यानी 5 दिसंबर को भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए। रोहित शर्मा ने इस पीसी में तमाम सवालों के जवाब दिए। 

केएल राहुल यशस्वी जायसवाल करेंगे पर्थ में ओपनिंग- रोहित शर्मा

कप्तान इस बात पर सस्पेंस खत्म कर दिया कि एडिलेड में ओपनिंग कौन करेगा। उन्होंने बताया कि केएल राहुल यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करेंगे और वे खुद मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करेंगे। रोहित ने ये भी कहा कि पिछली बार एडिलेड में जो हुआ, उस परिणाम को बदलने की कोशिश हमारी रहेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ की और कहा कि हर कोई चुनौती के लिए तैयार है और अपने से ज्यादा टीम को आगे रखता है।

रोहित ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ में कहा, “जायसवाल, पंत, गिल अलग जेनरेशन के खिलाड़ी हैं। जब हम पहली बार ऑस्ट्रेलिया आए थे, तो हम इस बारे में सोचते थे कि कैसे स्कोर करना है। ये लोग केवल मैच जीतने के बारे में सोचते हैं। उनका प्राथमिक ध्यान मैच जीतना है। वे ये नहीं सोचते कि शतक मारना है या दोहरा शतक मारना है। वे सिर्फ और सिर्फ ये सोचते हैं कि मैच को कैसे जीता जाए।”

केएल राहुल को ओपनर के तौर पर खिलाने पर कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, “केएल और जायसवाल की साझेदारी ने संभवतः हमें टेस्ट मैच जिता दिया। इसमें बदलाव की कोई जरूरत नहीं है, शायद भविष्य में यह अलग हो। केएल राहुल इस समय अपनी जगह के हकदार हैं। मैंने बाहर से जो देखा, वह शानदार थे। व्यक्तिगत तौर पर, यह (ओपनिंग से हटना) आसान नहीं था, लेकिन टीम के लिए यह बहुत मायने रखता है।”

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...