Skip to main content

ताजा खबर

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ भी क्रिकेट में धमाल मचाने के लिए है पूरी तरह से तैयार, इस टूर्नामेंट में खेलते हुए आ सकते हैं नजर

Anvay Dravid (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ भी अब घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने को पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि, अन्वय द्रविड़ का नाम U-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी की कर्नाटक की संभावित लिस्ट में शामिल है। यह महत्वपूर्ण टूर्नामेंट 6 दिसंबर से शुरू हो रहा है।

अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं जिनका नाम कर्नाटक की संभावित लिस्ट में शामिल किया गया है। 35 खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट में विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में उनका नाम आदित्य झा और जॉय जेम्स के साथ शामिल किया गया है। अन्वय द्रविड़ पिछले साल कर्नाटक की U-14 टीम की कप्तानी इंटर-जोन मीट में की थी। उन्होंने हाल ही में KSCA U-16 इंटर-जोनल टूर्नामेंट में बेंगलुरू जोन की ओर से तुमकुर जोन के खिलाफ नाबाद दोहरा शतक जड़ा था।

राहुल द्रविड़ की बात की जाए तो एक खिलाड़ी के रूप में उनका प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। राहुल द्रविड़ को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और ऐसे कई रिकॉर्ड्स है जो उन्होंने बनाए और तोड़े हैं। राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ ने भी भारतीय घरेलू क्रिकेट में अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है और कई फैंस का दिल जीता है। अब अन्वय द्रविड़ को भी घरेलू क्रिकेट में धुआंधार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है।

राहुल द्रविड़ को राजस्थान रॉयल्स का मुख्य कोच नियुक्त किया गया

बता दें कि, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राहुल द्रविड़ को एक बार फिर से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। राजस्थान रॉयल्स ने आगामी सीजन से पहले 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है जिसमें संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, संदीप शर्मा, ध्रुव जुरेल और Shimron Hetmyer शामिल है। राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

इस फाइनल मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी और फैंस इस बात से काफी खुश होंगे कि राहुल द्रविड़ आगामी सीजन में उनसे जुड़ने जा रहे हैं। राहुल द्रविड़ के ऊपर भी काफी बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है क्योंकि राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम बार इस सीजन की ट्रॉफी को 2008 में जीता था। यह आईपीएल का पहला संस्करण था।

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...