Skip to main content

ताजा खबर

राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में दिखाया कमाल, खेली कर्नाटक की ओर से बेहतरीन शतकीय पारी

Anvay Dravid And Rahul Dravid (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और पुरुष टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए झारखंड के खिलाफ नाबाद शतक जड़ा। उन्होंने इस मैच में झारखंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। यह मैच ड्रॉ में समाप्त हुआ।

बता दें कि, अन्वय द्रविड़ ने इस मुकाबले में नंबर चार पर बल्लेबाजी की और 153 गेंदों में 10 चौके और दो छक्कों की मदद से 100 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से कर्नाटक ने तीन दिवसीय मैच के अंतिम दिन 123.3 ओवर में चार विकेट खोकर 441 रन बनाए। अन्वय द्रविड़ ने पहले तीसरे विकेट के लिए एस अनिरुद्ध के साथ 167 रन की साझेदारी की। अनिरुद्ध ने इस मैच में 76 रन बनाए।

इसके बाद अन्वय द्रविड़ ने चौथे विकेट के लिए सुकुर्थ जे के साथ 43 रन जोड़े। सुकुर्थ जे ने इस मैच में 33 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए झारखंड टीम 387 रन पर ऑलआउट हो गई थी। पहली पारी में लीड लेने की वजह से कर्नाटक को तीन अंक मिले जबकि झारखंड को सिर्फ एक ही पॉइंट मिला।

अन्वय द्रविड़ ने पिछले साल कर्नाटक U19 टीम की कप्तानी की थी और बेंगलुरु जोन की ओर से खेलते हुए KSCA U16 इंटर जोनल टूर्नामेंट में तुमकुर जोन के खिलाफ 200* रन बनाए थे।

अन्वय द्रविड़ के बड़े भाई समित ने भी घरेलू क्रिकेट में किया है धमाकेदार प्रदर्शन

अन्वय द्रविड़ के बड़े भाई समित द्रविड़ ऑलराउंडर है। उन्होंने हाल ही में महाराज टी20 ट्रॉफी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीत लिया था। सुमित द्रविड़ को अपने घर में खेली गई ऑस्ट्रेलिया U19 टीम के खिलाफ टीम इंडिया की मल्टी फॉर्मेट स्क्वॉड में शामिल किया गया था। महाराजा टी20 ट्रॉफी में समित ने मैसूर वॉरियर्स की ओर से भाग लिया था।

अन्वय द्रविड़ भी यही चाहेंगे कि वो भी अपने पिता और बड़े भाई की तरह आगे भी धमाकेदार प्रदर्शन करें और जल्द ही सीनियर पुरुष भारतीय टीम में अपनी जगह बना सके। फिलहाल इस युवा खिलाड़ी की तमाम लोगों ने सोशल मीडिया में जमकर प्रशंसा की है।

আরো ताजा खबर

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...

Sri Lanka tour Pakistan 2026: श्रीलंका का पाकिस्तान दौरा तय, जानें फुल शेड्यूल और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Sri Lanka (Image credit Twitter – X) श्रीलंका की पुरुष क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर 2026 में पाकिस्तान का दौरा करेगी। इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीन टी20 इंटरनेशनल...