Skip to main content

ताजा खबर

राशिद खान ने T20आई क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

राशिद खान ने T20आई क्रिकेट में बनाया वर्ल्ड रिकाॅर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X)

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में 29 साल बाद एक बार फिर से इतिहास को दोहराया गया। बता दें अफगानिस्तान बनाम जिम्बाब्वे के बीच जारी सीरीज के दूसरे टी20 मैच में राशिद खान ने इतिहास रच दिया है। 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सचिन तेंदुलकर की शानदार ‘डेजर्ट स्टॉर्म’ पारी को कौन भूल सकता है? यह इस मैदान पर हुए सबसे यादगार प्रदर्शनों में से एक है।

लेकिन, अब 29 साल बाद फिर से शारजाह के समृद्ध क्रिकेट इतिहास में एक और शानदार अध्याय जुड़ गया। बता दें अफगानिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज राशिद खान ने मैन्स टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मैदान पर 200 विकेट पूरे किए और वह मैन्स क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

राशिद से पहले किसी भी क्रिकेट ने टी20आई क्रिकेट में 200 विकेट के आंकड़े को नहीं छुआ है। राशिद ने यह उपलब्धि अपने 120वें इंटरनेशनल मैच में हासिल की। राशिद ने जिम्बाब्वे के ओपनर तदिवनाशे मारुमनी को आउट कर 200 विकेट पूरे किए।

राशिद ने गुरुवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। 28 वर्षीय लेग स्पिनर ने गुरुवार को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ अफगानिस्तान के दूसरे टी20आई मैच के दौरान यह बड़ा मुकाम हासिल किया।

सबसे कम मैचों में हासिल किए 200 विकेट

खास बात यह है कि राशिद ने 2015 में बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही अपना T20I डेब्यू किया था। 11 साल बाद, उन्होंने उसी विरोधी टीम के खिलाफ यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। साथ ही 200 टी20 विकेट लेने के मामले में बाकी गेंदबाजों से काफी आगे हैं।

उन्होंने 120वें मैच में 200 विकेट पूरे कए, जबकि इस लिस्ट में इंग्लैंड के आदिल राशिद 153 मैचों में 171 विकेट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। हांगकांग के एहसान खान और न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 165-165 विकेट के साथ इसके बाद आते हैं, जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान टिम साउथी 164 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

तो वहीं, इस मैच के बारे में आपको बताएं तो अफगानिस्तान ने 19 रनों से जीत हासिल की, और तीन मैचों की टी20आई सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। सीरीज का तीसरा टी20 मैच 1 नवंबर, रविवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में जिम्बाब्वे शानदार खेल दिखाना चाहेगी।

ये भी पढ़ें – चौथे T20 मैच से पहले न्यूजीलैंड को झटका, ये गेंदबाज हुआ पूरी सीरीज से बाहर 

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: चौथे T20 न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 260 रनों का लक्ष्य, फिलिप्स ने ठोका तूफानी शतक

Glenn Phillips (Image Credit- Twitter X) ऑकलैंड के एडन पार्क में न्यूजीलैंड और भारत के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है। मुकाबले...

गौतम गंभीर को कोचिंग रोल के लिए 4 IPL फ्रेंचाइजियों का ऑफर, KKR और RR भी शामिल

KKR and Rajasthan Royals Among Teams Approaching Gautam Gambhir for IPL Coaching role (image via getty) खबरों के अनुसार, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स समेत इंडियन प्रीमियर लीग की...

NZ vs IND: भारतीय क्रिकेट टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुआ ODI सीरीज से बाहर

Prasidh Krishna Ruled Out of New Zealand ODIs with Hamstring Injury; Siraj and Nitish Reddy Drafted for India A (image via X) न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज...

IPL 2027 के लिए MI में उथप्पा, मैक्लेनाघन और कुलकर्णी की हुई वापसी; कोचिंग स्टाफ में हुए बड़े बदलाव!

IPL 2027: Mumbai Indians Unveil Overhauled Coaching Staff as Robin Uthappa and Mitchell McClenaghan Join Kieron Pollard-Led Setup (image via X) इंडियन प्रीमियर लीग की पांच बार की चैंपियन मुंबई...