Skip to main content

ताजा खबर

राशिद खान की हुई अफगानिस्तान टेस्ट टीम में वापसी, जिंबाब्वे के खिलाफ ACB ने की अपने स्क्वॉड की घोषणा

राशिद खान की हुई अफगानिस्तान टेस्ट टीम में वापसी, जिंबाब्वे के खिलाफ ACB ने की अपने स्क्वॉड की घोषणा

Rashid Khan (Pic Source-X)

जिंबाब्वे और अफगानिस्तान के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक बुलावायो में खेला जाएगा। यही नहीं दूसरे टेस्ट की शुरुआत 2 जनवरी से हो रही है और इसका वेन्यू भी बुलावायो है।

आगामी दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। अफगानिस्तान टेस्ट टीम में बेहतरीन ऑलराउंडर राशिद खान की वापसी हुई है। बता दें कि, राशिद खान ने अफगानिस्तान के लिए 2021 में आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ ही अपना अंतिम टेस्ट मैच खेला था।

आगामी टेस्ट सीरीज में अफगानिस्तान टीम की कप्तानी हशमतुल्लाह शहीदी को सौंपी गई है। यही नहीं टीम में कई युवा खिलाड़ी भी शामिल है। टीम में कुल सात अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। राशिद खान की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही जबरदस्त रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में काफी ज्यादा है।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इंटेरिम मुख्य चयनकर्ता अहमद शाह सुलेमानखिल ने कहा कि, ‘टेस्ट टीम में राशिद खान की वापसी के बाद हम लोग और भी ज्यादा मजबूत हो गए हैं। व्हाइट बॉल क्रिकेट में ही नहीं बल्कि टेस्ट क्रिकेट में भी राशिद खान ने अपनी छाप छोड़ी है। कई नए चेहरे भी आगामी टेस्ट सीरीज में देखे जाएंगे जिसमें बशीर अहमद, जाहिर शहजाद और इस्मत आलम को भी शामिल किया गया है। हमें पूरी उम्मीद है कि आगामी टेस्ट सीरीज को हम अपने नाम जरुर करेंगे।’

यह रही अफगानिस्तान जिंबाब्वे के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए:

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उपकप्तान), इकराम अलीखैल (विकेटकीपर), अफसर जजई (विकेटकीपर), रियाज हसन, सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, बहीर शाह महबूब, इस्मत आलम, अजमतुल्लाह ओमरजई, जहीर खान, जिया उर रहमान अकबर, जहीर शहजाद, राशिद खान, यामिन अहमदजई, बशीर अहमद अफगान, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक

আরো ताजा खबर

3 श्रीलंकाई खिलाड़ी जो भारत के लिए मुश्किल पैदा कर सकते हैं

3 Sri Lanka players (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगी। दोनों टीमों के लिए...

अजिंक्य रहाणे की यूरोपीय T20 प्रीमियर लीग में एंट्री, एम्स्टर्डम फ्लेम्स के साथ की डील

Ajinkya Rahane (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ ही दिनों बाद नई शुरुआत कर दी है। यूरोपियन टी20...

दलीप ट्रॉफी 2026 से पहले रेड-बॉल क्रिकेट पर वैभव सूर्यवंशी का ध्यान, राजस्थान रॉयल्स अकादमी में कर रहे हैं खास तैयारी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके वैभव सूर्यवंशी अब रेड-बॉल क्रिकेट में खुद को साबित करने...

‘रिंकू और हर्षित मिलें तभी KKR को दें हार्दिक पांड्या’ – आर अश्विन ने मुंबई इंडियंस को दी सलाह

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर ट्रेड की खबरें लगातार चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस अपने कप्तान हार्दिक...