Skip to main content

ताजा खबर

राशिद खान इतिहास रचने से बस एक विकेट है पीछे, टी20 क्रिकेट में ड्वेन ब्रावो की कर चुके हैं बराबरी

Rashid Khan (Image Credit- Twitter X)

अफगानिस्तान के अनुभवी स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में बराबरी कर ली है। राशिद खान ने यह उपलब्धि 31 जनवरी को SA20, 2025 के MI केप टाउन और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए मैच के दौरान हासिल की।

इस मैच में राशिद खान ने दो विकेट झटके जिसकी वजह से MI केप टाउन ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज की। बता दें कि, राशिद खान ने अभी तक अपने बेहतरीन टी20 करियर में 460 मैच में 631 विकेट झटके हैं। उन्होंने यह विकेट 18.08 के औसत से अपने नाम किए हैं।

वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की बात की जाए तो उन्होंने 582 टी20 मुकाबलों में 24.40 के औसत से 631 विकेट अपने नाम किए हैं। राशिद खान की बात की जाए तो उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है। इस समय खेले जा रहे SA20, 2025 में राशिद खान ने अभी तक 23 के औसत से 9 विकेट झटके हैं। ऐसी कई फ्रेंचाइजी लीग है जिसमें यह धाकड़ खिलाड़ी भाग ले चुका है।

इंडियन प्रीमियर लीग में राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस की ओर से खेल चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में इस अनुभवी खिलाड़ी ने 121 मैच में 21.82 के औसत से 149 विकेट झटके हैं।

MI केप टाउन इस सीजन की अंक तालिका में टॉप पर है

बता दें कि, MI केप टाउन का प्रदर्शन अभी तक SA20 के इस सीजन में काफी अच्छा रहा है। टीम ने इस सीजन के प्लेऑफ में क्वालीफाई कर लिया है। MI केप टाउन ने 9 मैच में 6 में जीत दर्ज की है जबकि दो में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। एक नो रिजल्ट रहा है और टीम के 30 अंक है।

राशिद खान की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक गेंदबाजी से इस टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है और बहुत जल्द उन्हें अपने बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए देखा जा सकता है। MI केप टाउन को अब अपना अंतिम लीग मैच प्रिटोरिया कैपिटल्स के खिलाफ 2 फरवरी को खेलना है। इस मैच में भी फ्रेंचाइजी जीत दर्ज जरूर करना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

Duleep Trophy: ये रही सबसे ज्यादा टाइटल जीतने वाली टाॅप-4 टीमें 

Duleep Trophy 2026–27: Full Schedule, Squads, Match Timings, and Live Streaming Details (image via X) भारत का प्रतिष्ठित घरेलू फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्राॅफी इस समय प्रगति पर है।...

‘वह पाकिस्तान के खिलाफ लगातार ट्वीट करते रहते हैं’ पूर्व भारतीय स्टार पर वसीम अकरम ने किया बड़ा कमेंट

Wasim Akram (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) ने पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान के साथ अपने रिश्ते और भारत-पाकिस्तान क्रिकेट को...

हो गया दूध का दूध और पानी का पानी, रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर आखिरकार BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के भविष्य को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खासतौर पर 2027 वनडे वर्ल्ड...

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं 

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong, China Women: यूएई में जारी महिला एशिया कप का 7वां...