Skip to main content

ताजा खबर

रवींद्र जडेजा ने धोनी के साथ एक खूबसूरत पुरानी तस्वीर शेयर कर लिखा Happy Birthday, क्या आपने देखा?

Ravindra Jadeja and MS Dhoni (Image Credit- Twitter)

एमएस धोनी का 43वां जन्मदिन: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 7 जुलाई को 43 साल के हो गए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई में आधी रात को अपनी पत्नी के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान साक्षी ने ‘कैप्टन कूल’ के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद साक्षी ने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान भी मौजूद थे। उन्होंने ‘हैप्पी बर्थडे कैप्टन साहब!’ इस कैप्शन के साथ सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। आमतौर पर सोशल मीडिया पर लाइमलाइट से दूर रहने वाले धोनी ने हाल ही में भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप जीत पर बधाई दी थी।

रवींद्र जडेजा ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

भारत के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने 2023 आईपीएल फाइनल की एक पुरानी तस्वीर साझा की और लिखा, ‘क्रिकेट में मेरे एकमात्र पसंदीदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। माही भाई, आपकी उपस्थिति सबसे बड़ा उपहार है। ढेर सारा प्यार।’

Ravindra Jadeja’s wishes for MS Dhoni. ❤️ pic.twitter.com/s7rb66R6AF

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) July 7, 2024

एमएस धोनी का प्रदर्शन-

थाला के नाम से मशहूर एमएस धोनी ने भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी और चेन्नई सुपर किंग्स को पांच आईपीएल खिताब जिताए हैं। धोनी ने डेढ़ दशक में 350 वनडे मैच खेले और 50.58 की औसत से 10,773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने भारत के लिए 90 मैच खेले और 38.09 की औसत से 476 रन बनाए। उन्होंने आईपीएल में 5243 रन बनाए हैं।

क्या धोनी खेलेंगे IPL 2025?

इस साल CSK टीम IPL का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई थी, जिसके बाद धोनी हद से ज्यादा निराश नजर आए थे। साथ ही माही ने पूरा सीजन चोट में खेला था और सिर्फ छक्कों में डील की थी।

अब सवाल है कि क्या धोनी IPL 2025 में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं? आपको बता दें कि इसे लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं है। आने वाले महीनों में धोनी कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं।

আরো ताजा खबर

Ashes: ब्रेंडन मैकुलम का बड़ा बयान, इंग्लैंड अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीम से अभी बहुत दूर

Brendon McCullum (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने स्वीकार किया है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में उनकी...

BBL 2025-26: डेविड वॉर्नर ने सैम कॉन्स्टास को दी सलाह- हाइप में न आएं, अपना नैचुरल गेम खेलें

BBL 2025-26: David Warner (image via X) ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने सैम कॉन्स्टास को सलाह दी है कि हाल ही में रन बनाने की वजह से अचानक...

IND vs SA 2025: भारत के तिलक वर्मा का बड़ा बयान – टी20 बैटिंग ऑर्डर पर सवालों के बीच बोले- ‘सब लचीले हैं’

Tilak Varma (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही पांच मैचों की टी-20आई श्रृंखला का तीसरा मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जायेगा। एक तरफ भारत श्रृंखला...

IPL 2026: ‘यश धुल सभी पैमानों पर खरे उतर रहे हैं’ – आकाश चोपड़ा ने इस युवा खिलाड़ी का समर्थन किया

Yash Dhull (image via X) पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 2022 अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान यश धुल के आईपीएल 2026 नीलामी में किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा चुने...