
Ravindra Jadeja and Rivaba Jadeja (Image Credit- Twitter/X)
भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने 17 अक्टूबर को अपनी पत्नी रीवाबा के गुजरात कैबिनेट का हिस्सा बनने के बाद एक भावपूर्ण पत्र लिखा है। रिवाबा उन 25 मंत्रियों में से एक हैं जिन्होंने शुक्रवार को शपथ ली। गुजरात की सरकार का पूरी कैबिनेट को उलटफेर करने का यह कदम तथा रीवाबा को पद देना बहुत अप्रत्याशित था।
34 वर्षीय (रीवाबा) की यह नियुक्ति मार्च 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के बाद से, उनके लगातार राजनीतिक उत्थान को दर्शाती है। रवींद्र जडेजा और रीवाबा की शादी 2016 में हुई थी और दोनों की एक बेटी निध्याना भी है। भारतीय ऑलराउंडर ने कई बार अपनी पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोस भी डाली हैं।
जडेजा के पत्र से यह बात साफ़ झलक रही थी कि उन्हें अपनी पत्नी की कामयाबी पर बहुत गर्व है, तथा उन्हें पूरा भरोसा है कि वह कई भारतीय समुदायों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी और देश के विकास में अपना अहम योगदान भी देंगी।
आइए देखते हैं जडेजा ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के लिए क्या लिखा
जडेजा ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लिखा, ‘मुझे तुम पर और तुम्हारी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है। मैं जानता हूँ कि तुम शानदार काम करती रहोगी और जीवन के हर क्षेत्र के लोगों को प्रेरित करोगी। तुम्हें गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में अपार सफलता मिले। जय हिंद।’
View this post on Instagram
View this post on Instagram
A post shared by Ravindrasinh jadeja (@royalnavghan)
दूसरी ओर रवींद्र जडेजा ने हाल ही में हुई वेस्टइंडीज के विरुद्ध दो मैचों की घरेलू टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने बल्ले से इस श्रृंखला में एक शतक जड़ा और आठ विकेट भी चटकाए जिसके कारण उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार से भी नवाजा गया था।
रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेले जाने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में जरूर शामिल नहीं हैं, परन्तु वे अब भी भारतीय दल के एक अहम सदस्य हैं। भारतीय टीम के महत्वपूर्ण ऑलराउंडर, जडेजा अब दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए अपना अभ्यास जल्द आरम्भ करेंगे। यह श्रृंखला वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नजरिए से भारतीय टीम के लिए बहुत आवश्यक होगी।
T20 WC 2026: ईडन गार्डन्स में क्या हैं इंग्लैंड के टी20 रिकॉर्ड? यहां जाने
जिम्बाब्वे की बड़ी जीत पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया, ऑस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक उलटफेर को बताया ‘स्टेटमेंट विन’
T20 World Cup 2026: पॉल स्टर्लिंग घुटने की चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर, आयरलैंड ने किया बड़ा बदलाव
SM Trends: 13 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

