Skip to main content

ताजा खबर

रवि शास्त्री ने Jasprit Bumrah को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसे सुन फैन्स का दिल टूट जाएगा

रवि शास्त्री ने Jasprit Bumrah को लेकर ऐसा बयान दे दिया जिसे सुन फैन्स का दिल टूट जाएगा

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज हो जाएगा, लेकिन अभी तक Jasprit Bumrah की फिटनेस पर किसी तरह की कोई अपडेट नहीं आई है। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एक बड़ा बयान दिया है, जो बुमराह से जुड़ा है और काफी वायरल हो रहा है।

रवि शास्त्री ने Jasprit Bumrah को लेकर बड़ी बात बोल दी

ICC के सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने बताया है कि अगर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बुमराह टीम का हिस्सा नहीं होंगे तो क्या होगा। शास्त्री ने कहा कि- Jasprit Bumrah अगर फिट नहीं होते हैं, तो टीम इंडिया की चैंपियंस ट्रॉफी जीतने की संभावना 30 से 35 प्रतिशत कम हो जाएगी। आगे उन्होंने कहा कि-  फिट बुमराह के खेलने से टीम के पास डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की गारंटी होती है,  मुझे लगता है कि उनको जल्दबाजी में वापसी कराना बहुत Risk भरा होगा। वहीं आखिर में रवि शास्त्री ने  कहा कि- टीम इंडिया को आगे काफी क्रिकेट खेलना है और अपने करियर के इस पड़ाव पर मुझे लगता है कि बुमराह बहुत ही ज्यादा अहम हैं और उन्हें अचानक एक मैच के लिए नहीं बुलाया जाना चाहिए। जब आप चोट से वापसी करते हैं तो ये कभी भी इतना आसान नहीं होता।

Jasprit Bumrah को लेकर बात करते हुए टीम के पूर्व कोच

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

A post shared by ICC (@icc)

कब चोट लगी थी Jasprit Bumrah को?

तेज गेंदबाज Jasprit Bumrah को पीठ में चोट बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान लगी थी, जहां ये सब कुछ आखिरी मैच के दौरान हुआ था और वो बीच मुकाबले में मैदान छोड़कर चले गए थे। उसके बाद से वो 22 गज पर गेंदबाजी करते हुए नजर नहीं आए हैं और ना इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रहे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज कब से हो रहा है?

*चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से पाकिस्तान में होने जा रहा है।
*पहला मैच होस्ट देश पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।
*लेकिन टीम इंडिया के सभी मैच दुबई के मैदान पर खेले जाएंगे टूर्नामेंट में।
*बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड है भारतीय टीम के ग्रुप में।

कुछ दिनों पहले तेज गेंदबाज ने ये पोस्ट किया था शेयर

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1)

আরো ताजा खबर

भारत के खिलाफ गरजा ग्लेन फिलिप्स का बल्ला! T20I सीरीज में 341 रन जड़कर बना दिया नया विश्व रिकॉर्ड

NZ vs IND: Glenn Phillips Shatters World Record for Most Runs in a Bilateral T20I Series (image via getty) रविवार, 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने टी20 में किया कमाल, साल 2026 में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम

Ishan Kishan (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आखिरी मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर खेला गया। मुकाबले...

NZ vs IND: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोक दिए रिकाॅर्ड छक्के

Indian Team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया एक कैलेंडर वर्ष में 400 छक्के लगाने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवा टी20आई, टिम साइफर्ट ने ठोके ताबड़तोड़ 93 रन; भारत ने 3-2 से जीती सीरीज

NZ vs IND 2026, 5th T20I: Tim Seifert (image via getty) 1 नवंबर, रविवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क स्टेडियम में, 5 मैचों की टी20आई सीरीज के पांचवे मुकाबले में...