Skip to main content

ताजा खबर

रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बयान बिल्कुल विपरीत, फैंस की बढ़ी उलझन 

रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा के बयान बिल्कुल विपरीत, फैंस की बढ़ी उलझन 

Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। जारी बीजीटी सीरीज के बीच तीसरे मैच के तुरंत बाद, अश्विन ने करीब 14 साल बाद लंबे क्रिकेट करियर को विराम देने का फैसला किया।

दूसरी ओर, अब अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने जिस प्रकार के बयान दिए हैं, उसको लेकर फैंस के बीच उलझन बढ़ गई है। कोहली को जहां अश्विन के रिटायरमेंट के बारे में 18 दिसंबर को पता लगा, तो वहीं रोहित को इस बात की जानकारी, पर्थ टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के साथ जुड़ने के बाद ही पता चल गई थी।

विराट और रोहित के बयान अलग-अलग

बता दें कि अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर विराट ने एक एक्स पोस्ट भी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा- मैंने आपके साथ 14 वर्षों तक खेला है और जब आपने मुझे बताया कि आज आप रिटायर हो रहे हैं, तो इससे मैं थोड़ा भावुक हो गया और उन सभी वर्षों के साथ खेलने की यादें मेरे सामने आ गईं।

दूसरी ओर, अश्विन के रिटायरमेंट को लेकर रोहित शर्मा ने ब्रिसबेन टेस्ट मैच के बाद आयोजित पोस्ट मैच काॅन्फ्रेंस में कहा- ऐश के बारे में बात करूं, तो वह (अश्विन) इस फैसले को लेकर बहुत आश्वस्त थे। जब मैं पर्थ आया तो मैंने यह सुना। जाहिर है, मैं टेस्ट मैच के पहले तीन या चार दिन वहां नहीं था, लेकिन तब से यह बात उनके दिमाग में थी।

जाहिर तौर पर इसके (रिटायरमेंट) पीछे बहुत सी चीजें हैं, लेकिन मुझे पूरा यकीन है जब वह ऐसी स्थिति में आएगा, तो इसका उत्तर देने में सक्षम होगा। वह समझते हैं कि टीम क्या सोच रही है। वह समझते हैं कि हम किस तरह के संयोजन के बारे में सोच रहे हैं। जब हम यहां आए थे, तो हमें भी पता नहीं था कि कौन सा स्पिनर खेलेगा और कौन नहीं।

विराट और रोहित के बयान अलग-अलग कहानी बयां कर रहे हैं, जिससे फैंस के बीच यह उलझन बढ़ गई है कि क्या अब विराट भारतीय टीम में लीडरशिप का हिस्सा नहीं हैं, जो उन्हें इतनी बड़ी खबर के बारे में भी उसी दिन पता चलता है। खैर, द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने से पहले ही इस बारे में अपने परिवार को बता दिया था।

আরো ताजा खबर

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...

भारतीय क्रिकेट टीम के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने दिया इस्तीफा, KKR में लौटने के लिए तैयार

Ryan ten Doeschate (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)...

पिता ने छिपाया कैंसर, ताकि बेटा खेल सके क्रिकेट: जानिए भारतीय टीम में चुने गए सारांश जैन के संघर्ष की भावुक कहानी

Saransh Jain(Image credit Twitter – X) मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन का भारतीय टेस्ट टीम में चयन उनके लंबे संघर्ष, मेहनत और परिवार के अटूट समर्थन का परिणाम है।...

28 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ईटीपीएल का उद्घाटन संस्करण 26 अगस्त से शुरू होगा यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) का पहला सीजन 26 अगस्त को शुरू होने...