Skip to main content

ताजा खबर

रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, तारीफ में कहा- जर्सी नंबर 99 याद की जाएगी

रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, तारीफ में कहा- जर्सी नंबर 99 याद की जाएगी

PM Narendra Modi and Ravichandran Ashwin (Image Credit- Twitter X)

भारत के स्टार स्पिनर रविंचंद्रन अश्विन ने तीसरे बीजीटी टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की। अपने इस फैसले से उन्होंने क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने पर बधाई दी है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में आर अश्विन के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की और कहा कि आपकी कमी भारत को हमेशा खलेगी। उन्होंने अश्विन के संन्यास पर हैरानी भी जताई है।

पीएम मोदी ने अश्विन को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने उनकी उपलब्धियों की सराहना की है। उन्होंने लिखा, इंटरनेशनल क्रिकेट से आपके संन्यास से देश व दुनिया भर के फैंस को चौंका दिया। जब सभी आप से अधिक ऑफ स्पिन की उम्मीद कर रहे थे, तभी आपने कैरम गेंद से सभी को बोल्ड कर दिया। हालांकि, ये आपके लिए यह फैसला लेना काफी मुश्किल रहा होगा। आपका भारत के लिए खेलते हुए शानदार करियर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

उन्होंने आगे लिखा, इस शानदार करियर के लिए आपको बधाई। अब आपने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है तो जर्सी नंबर 99 याद की जाएगी। क्रिकेट प्रेमियों को उस उम्मीद की कमी खलेगी, जो उन्हें तब महसूस होती थी जब आप गेंदबाजी के लिए आते थे और विपक्षी टीम के खिलाफ जाल बुनकर शिकार को फंसा सकते थे।

अश्विन के इंटरनेशनल करियर पर नजर डालें तो अपने 14 साल के करियर में उन्होंने भारत को कई मैचों में जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 106 मैचों में 25.76 की औसत से 3503 रन बनाने के साथ 537 विकेट झटके। इसके अलावा 116 वनडे मैचों में अश्विन ने 86.96 के स्ट्राइक रेट से 707 रन बनाए और उनके नाम 156 विकेट है। वहीं 65 T20I में 72 विकेट झटकने के साथ 160 रन बनाए हैं।

वह पूर्व क्रिकेटर अनिल कुंबले के बाद भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। कुंबले के नाम टेस्ट क्रिकेट में 619 विकेट है, जबकि अश्विन के खाते में 537 विकेट है।

আরো ताजा खबर

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...

IPL 2026: ‘मुझे संजू नंबर 3 पर खेलते दिख रहे हैं’ – भारत के पूर्व कोच ने CSK का बैटिंग ऑर्डर चुना

Sanju Samson (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन और बैटिंग ऑर्डर को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पूर्व बल्लेबाजी...

SM Trends: 16 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) एक अहम घटनाक्रम में, कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर...