Skip to main content

ताजा खबर

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की भारतीय टेस्ट टीम की प्लेइंग XI में जगह को लेकर कामरान अकमल ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की भारतीय टेस्ट टीम की प्लेइंग XI में जगह को लेकर कामरान अकमल ने दिया हैरान कर देने वाला बयान

Ravichandran Ashwin Ravindra Jadeja (Photo Source: Twitter)

पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने हाल ही में भारत के रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की ओर से जबरदस्त प्रदर्शन किया था। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने सिर्फ बल्लेबाजी से ही नहीं बल्कि गेंदबाजी से भी अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

टीम इंडिया ने दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 280 रनों से अपने नाम किया था जिसमें रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में शतक जड़ा और फिर दूसरी पारी में उन्होंने 6 विकेट झटके। यही नहीं रवींद्र जडेजा ने भी रविचंद्रन अश्विन का साथ काफी अच्छी तरह से दिया।

कामरान अकमल ने इन दोनों भारतीय खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि, ‘रविचंद्रन अश्विन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने दूसरी पारी में 6 विकेट लिए और अपनी टीम के लिए शतक भी बनाया। यही नहीं उन्होंने जडेजा के साथ मैच विनिंग साझेदारी भी की। इन दो खिलाड़ियों के बिना टीम इंडिया अपने घर में टेस्ट की प्लेइंग XI नहीं बना सकती है।’

कामरान अकमल ने ऋषभ पंत की भी जमकर प्रशंसा की

अश्विन और जडेजा के अलावा कामरान अकमल ऋषभ पंत की भी जमकर प्रशंसा की जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अपनी टीम के लिए बहुमूल्य शतक जड़ा था। ऋषभ पंत ने पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 109 रन बनाए थे। कामरान अकमल ने आगे कहा कि, ‘ऋषभ पंत ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैं मेडिकल पैनल और ट्रेनर को सैल्यूट करता हूं जो उन्हें वापस मैदान पर लाए।’

दो मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट कानपुर में 27 सितंबर से शुरू हो रहा है। अभी तक इन तीनों ही खिलाड़ियों ने टीम इंडिया की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी रविचंद्रन अश्विन, ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। टीम इंडिया भी इस बात से काफी खुश है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...