
Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)
रणजी ट्रॉफी खेलने उतरे Ravindra Jadeja ने पहले दिन ही कमाल कर दिया, जहां इस खिलाड़ी ने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को दिन में तारे दिखाने का काम किया है। ऐसे में अब सोशल मीडिया पर हर कोई सर जडेजा की जमकर तारीफ कर रहा है, साथ ही इस ऑलराउंडर का नाम हर जगह Trend कर रहा है।
Ravindra Jadeja के साथी खिलाड़ी हुए फेल
एक तरफ रणजी क्रिकेट में वापसी करते ही Ravindra Jadeja ने कमाल की गेंदबाजी की है, तो दूसरी ओर उनके साथियों ने फ्लॉप प्रदर्शन किया है। जहां रणजी ट्रॉफी में रोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट हो गए, तो यशस्वी जायसवाल सिर्फ 4 रन ही बना पाए। तो दिल्ली से खेल रहे पंत के बल्ले से 1 रन निकला था, वहीं गिल भी 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों को जमकर Troll किया जा रहा है, खासकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस वक्त सभी के निशाने पर आए हुए हैं।
रणजी के रण में Ravindra Jadeja ने गेंद से किया बड़ा “खेल”
*लंबे समय बाद Saurashtra से रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं Ravindra Jadeja
*दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए जडेजा ने शानदार गेंदबाजी कर 5 विकेट किए अपने नाम।
*17.4 ओवर में 66 रन देकर सर जडेजा ने खोला दिल्ली टीम के खिलाफ पंजा।
*अब फैन्स सोशल मीडिया पर जडेजा की जमकर तारीफ करने में लगे हैं।
मैच से पहले खास इंस्टा स्टोरी शेयर की थी Ravindra Jadeja ने
View this post on Instagram
A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)
एक नजर डालते हैं इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर
View this post on Instagram
A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)
कुछ दिनों बाद वाइट बॉल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे जडेजा
जी हां, कुछ दिनों बाद सर जडेजा टीम इंडिया से वाइट बॉल क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे, जहां पहले ये ऑलराउंडर खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा। उसके बाद जडेजा चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के लिए दुबई रवाना हो जाएंगे, वैसे इस खिलाड़ी ने साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था और अब वो टीम इंडिया से वनडे के अलावा सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेलते हैं। साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में उनका प्रदर्शन सुपर फ्लॉप रहा था।
WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट
बड़ी खबर! मार्को यान्सेन को पछाड़कर नंबर आईसीसी टेस्ट बाॅलर बने मिचेल स्टार्क
पहली बार BBL में हुई मुस्तफिजुर रहमान की एंट्री, मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से खेल सकते हैं पहला सीजन
IPL 2027: 3 खिलाड़ी जो MI के कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या की जगह ले सकते हैं

