Skip to main content

ताजा खबर

रणजी ट्रॉफी में Baroda टीम मचा रही है बवाल, Krunal Pandya ने भी किया प्रदर्शन कमाल

रणजी ट्रॉफी में Baroda टीम मचा रही है बवाल Krunal Pandya ने भी किया प्रदर्शन कमाल

Krunal Pandya (Image Credit-Instagram)

Krunal Pandya को भले ही टीम इंंडिया से खेले काफी समय हो गया है, लेकिन ये खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहा है और IPL में भी अपना दम दिखा रहा है। दूसरी ओर इस बार के रणजी ट्रॉफी सीजन में क्रुणाल की कप्तानी में उनकी टीम ने बवाल काट रखा है और Baroda टीम लगातार जीत की कहानी लिख रही है।

LSG टीम करेगी इस खिलाड़ी को रिलीज

कुछ दिनों बाद IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन होना है, उससे पहले सभी टीमों ने मिलकर अलग-अलग प्लानिंग की है और रिटेन करने वालों की लिस्ट तैयार की है। अब रिपोर्ट्स के अनुसार LSG टीम इस बार Krunal Pandya को रिटेन नहीं करेगी, ऐसे में क्रुणाल आपको नई टीम के साथ खेलते हुए नजर आ सकते हैं और ये भी हो सकता है कि वो फिर से MI टीम में चले जाए।

रणजी ट्रॉफी में Krunal Pandya की टीम ने फिर कर दिया ‘खेल’

*Krunal Pandya की कप्तानी में Baroda टीम ने एक और जीत की अपने नाम।
*जहां अपने तीसरे मैच में Baroda टीम ने ओडिशा टीम को मात दी है रणजी ट्रॉफी में।
*इस मुकाबले में कप्तान क्रुणाल ने लगाया शानदार शतक भी और बने मैन ऑफ द मैच।
*लगातार तीसरी जीत के बाद अब Baroda टीम आ गई है अंक तालिका के टॉप पर।

Krunal Pandya ने ये पोस्ट शेयर किया है सोशल मीडिया पर

View this post on Instagram

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)

दूसरी जीत के बाद ये पोस्ट शेयर किया था क्रुणाल ने

View this post on Instagram

A post shared by Krunal Himanshu Pandya (@krunalpandya_official)

कब खेला था टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच?

क्रुणाल पांड्या ने टीम इंडिया में भाई हार्दिक की तरह बतौर ऑलराउंडर एंट्री ली थी, जिसके बाद वो लगातार अपने भाई के साथ भारतीय टीम के लिए खेले। लेकिन कुछ समय बाद गिरते प्रदर्शन के चलते उनकी टीम से छुट्टी हो गई, ऐसे में क्रुणाल ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था और वो मैच लंका टीम के खिलाफ आया था। अब देखना अहम होगा कि रणजी ट्रॉफी के प्रदर्शन के दम पर क्या क्रुणाल टीम इंडिया में वापसी कर पाते हैं या नहीं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...