Skip to main content

ताजा खबर

ये हैं इमोशनल कप्तान Rohit Sharma, साल 2022 से लेकर 2024 तक काफी कुछ बदल गया है

Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma वर्ल्ड कप जीतने के काफी करीब खड़े हैं, जहां इस बार टी20 वर्ल्ड कप में खुद हिटमैन ने और उनकी टीम ने धाकड़ प्रदर्शन किया है। जिसकी बदौलत अब रोहित एंड कंपनी इस मेगा टूर्नामेंट का फाइनल खेलने जा रही है, इस बीच ICC ने कप्तान से जुड़ा एक खास वीडियो शेयर किया है जिसे देख आप भी इमोशनल हो जाएंगे।

लगातार चल रहा है Rohit Sharma का बल्ला

भले ही ओपनर के तौर पर अभी तक विराट कोहली फ्लॉप रहे हैं टी20 वर्ल्ड कप 2024 में, लेकिन Rohit Sharma का बल्ला जमकर चल रहा है। जहां हिटमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ भी अर्धशतक अपने नाम किया, इस दौरान उन्होंने 39 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। साथ ही वो इस साल टी20 वर्ल्ड कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं और उनके खाते में फिलहाल 248 रन हैं।

Rohit Sharma की इन तस्वीरों की कहानी बहुत अलग है

*ICC ने टीम इंडिया के कप्तान Rohit Sharma का एक वीडियो किया है शेयर।
*एक हिस्से में T20 WC 2022 सेमीफाइनल हारने के बाद इमोशनल रोहित दिखे हैं ।
*दूसरे हिस्से में T20 WC 2024 सेमीफाइनल जीतने के बाद वाले रोहित का वीडियो है।
*दोनों वीडियो में इमोशनल हैं रोहित, एक में हार के कारण है तो एक में जीत के कारण।

ICC ने शेयर किया Rohit Sharma का ये खास वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

टीम इंडिया Barbados पहुंच गई है फाइनल के लिए

अब टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच होगा, जो 29 जून को खेला जाएगा। वहीं इस खिताबी जंग के लिए भारतीय टीम Barbados पहुंच गई है, जहां एयरपोर्ट से टीम इंडिया के खिलाड़ियों का वीडियो सामने आया है। सेमीफाइनल मैच जीतने के तुरंत बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी रवाना हो गए थे, ऐसे में टीम का एक भी खिलाड़ी थका हुआ नजर नहीं आया और सभी फाइनल मैच के खेलने के लिए उत्साहित दिखे।

ये वीडियो सामने आया है भारतीय टीम का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Star Sports India (@starsportsindia)

আরো ताजा खबर

अभिषेक शर्मा का मजेदार खुलासा, अंडर-एज दिनों में शुभमन गिल के पास ही था आईफोन

Abhishek Sharma Shubman Gill (Image credit Twitter – X) क्रिकेटरों के बीच की दोस्ती और पुराने किस्से अक्सर फैंस को काफी दिलचस्प लगते हैं। हाल ही में हुए BCCI नमन...

हार्दिक पांड्या ने बताया अपना क्रिकेट आइडल, सचिन या गांगुली नहीं बल्कि इस पूर्व ओपनर का लिया नाम

Hardik Pandya (Image credit Twitter – X) क्रिकेट में अक्सर युवा खिलाड़ी अपने आदर्श के रूप में बड़े अंतरराष्ट्रीय सितारों का नाम लेते हैं। लेकिन इस बार स्टार ऑलराउंडर हार्दिक...

IPL 2026: पंजाब किंग्स के लिए ये 4 विदेशी खिलाड़ी बन सकते हैं मैच विनर

IPL 2026 Punjab Kings (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स अपनी टीम को और मजबूत बनाने की तैयारी में है। पिछले सीजन में टीम का...

16 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच कराने की RCB को मिली हरी झंडी! इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले एक बड़ी खबर सामने...