Skip to main content

ताजा खबर

ये साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर लेना चाहता है UK का पासपोर्ट, लेकिन इंग्लैंड के लिए खेलने का कोई इरादा नहीं 

ये साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर लेना चाहता है UK का पासपोर्ट लेकिन इंग्लैंड के लिए खेलने का कोई इरादा नहीं

David Bedingham (Image Credit- Twitter X)

साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर डेविड बेडिंनघम (David Bedingham) यूके पासपोर्ट की तलाश में हैं, लेकिन उनका इंग्लैंड के लिए खेलने का फिलहाल कोई इरादा नजर नहीं आ रहा है। गौरतलब है कि डेविड अफ्रीकी टीम के लिए चार टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

इसके अलावा हाल में ही वह काउंटी चैंपियनशिप में डिविजन टू में डरहम टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे। टूर्नामेंट में खेलते हुए डेविड ने 14 मैचों में 71.23 की शानदार औसत से कुल 926 रन बनाए थे। लेकिन इस प्रदर्शन के बाद भी वह मीडिया सुर्खियां नहीं बटोर पाए थे, क्योंकि टीम में बेन स्टोक्स जैसा खिलाड़ी मौजूद था।

डेविड बेडिंनघम (David Bedingham) ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही क्रिकबज के साथ एक इंटरव्यू में डेविड ने कहा- मेरी प्लानिंग हमेशा यूके का पासपोर्ट प्राप्त करने की थी। फिलहाल मैं ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं और ऐसा हुआ तो एक लोकल खिलाड़ी के रूप में खेलूंगा।

डेविड ने आगे कहा- मेरे लिए यह दो साल के समय में संभव हो सकता है। मेरे लिए ऐसे देश के लिए खेलने के बारे में सोचना मूर्खतापूर्ण होगा जिसके लिए मैं योग्य नहीं हूं। यदि मैं छह या सात वर्षों से केवल इंग्लैंड में ही खेल रहा होता और दक्षिण अफ्रीका वापस नहीं गया होता, तो इंग्लैंड के लिए खेलने के योग्य होने की संभावना थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है, और मैं साउथ अफ्रीका के लिए खेलने को लेकर स्पष्ट हूं।

दूसरी ओर, अब डेविड 7 अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीकी टीम की ओर से खेलते हुए नजर आने वाले हैं। डीन एल्गर के खेल से संन्यास लेने के बाद टेस्ट क्रिकेट में डेविड प्रोटियाज टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। देखने लायक बात होगी कि डेविड कैरेबियाई टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में किस तरह का प्रदर्शन करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...