Skip to main content

ताजा खबर

“ये बस गेम का हिस्सा…”, वियान मुल्डर के साथ हुई बहस को लेकर बाबर आजम ने दिया ऐसा बयान

“ये बस गेम का हिस्सा…”, वियान मुल्डर के साथ हुई बहस को लेकर बाबर आजम ने दिया ऐसा बयान

Babar Azam & Wian Mulder (Photo Source: X)

साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-0 से कब्जा किया। दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए मात्र 58 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर 10 विकेट से मैच जीता। टेम्बा बावुमा एंड कंपनी शान से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में पहुंच चुकी है।

केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान बाबर आजम और साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर के बीच बहस देखने को मिली थी। मुल्डर ने गुस्से में गेंद बाबर के तरफ फेंक दी थी। परिस्थिति और भी ज्यादा खराब हो गई, जब विकेटकीपर काइल वेरियने ने बाबर को रन-आउट करने की कोशिश की थी।

एडेन मार्करम और अंपायरों ने फिर बीच में आकर मामला शांत किया था। इस घटना ने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। इस बीच, बाबर आजम ने आगे आकर इस घटना को लेकर बयान दिया है।

बाबर आजम ने मैच के बाद बोली यह बात

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का कहना है कि, मैच के दौरान जो भी हुआ वह गेम का हिस्सा है। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बात करते हुए कहा, “यह बस उस मोमेंट में हुआ। क्रिकेट में ऐसी चीजें होती रहती हैं और हम आगे बढ़ जाते हैं। यह सब खेल का हिस्सा है।” 

दूसरे टेस्ट मैच में बाबर आजम के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने पहली पारी में 127 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी। वहीं, दूसरी पारी में 124 गेंदों में 81 रन बनाए थे।

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की बात करें तो, मेजबान टीम ने पहली पारी में 615 रन बनाए थे। रयान रिकेल्टन (259), टेम्बा बावुमा (106) और काइल वेरियने (100) ने शानदार पारियां खेली। पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 194 रनों पर सिमट गई। टीम ने फिर दूसरी पारी में शान मसूद (145) की शतकीय पारी के दम पर 478 रन बनाए थे और साउथ अफ्रीका को 58 रनों का लक्ष्य मिला था।

আরো ताजा खबर

T20 World Cup 2026: एकतरफा मुकाबले में अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से दी करारी शिकस्त 

Afghanistan vs Canada (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 39वां मैच आज 19 फरवरी, गुरूवार को अफगानिस्तान और कनाडा के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम...

T20 WC 2026, AFG vs CAN: इब्राहिम जादरान को उनकी शानदार 95 रनों की नाबाद पारी के लिए मिला POTM अवॉर्ड

AFG vs CAN: Ibrahim Zadran (image via JioHotstar) अफगानिस्तान ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के मैच में कनाडा को 82 रन से हराकर शानदार प्रदर्शन किया और 20 ओवर...

T20 World Cup 2026: अफगानिस्तान बनाम कनाडा मैच के टाॅप मोमेंट, हाईलाइट्स, स्टैट व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

T20 WC 2026, AFG vs CAN (image via getty) अफगानिस्तान ने गुरुवार, 19 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच नंबर...

T20 WC 2026: कनाडा को 82 रनों से हराकर ग्रुप D में तीसरे नंबर पर रही अफगानिस्तान, देखें मैच 39 के बाद ताजा पाॅइंट्स टेबल

Afghanistan (Image Credit- Twitter X) कनाडा के खिलाफ जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में 82 रनों से जीत दर्ज कर, टूर्नामेंट को एक...