
बता दें, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का फाइनल मुकाबला इस बार ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान 11 से 15 जून के बीच खेला जाना है। वहीं 16 जून को रिजर्व डे के लिए रखा गया है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व विकेट कीपर और मौजूदा एक्सपर्ट ने अपनी दो पसंदीदा टीमों के नाम बताएं हैं जो अगले साल WTC का फाइनल खेल सकती है।
दिनेश कार्तिक ने बताया WTC 2023-25 की फाइनलिस्ट टीमों का नाम
इसी बीच दिनेश कार्तिक का मानना है कि WTC 2023-25 का फाइनल मुकाबला एक बार फिर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा और इस बार रोहित शर्मा एंड कंपनी पैट कमिंस की टीम के खिलाफ जीत दर्ज कर अपना हिसाब बराबर करेगी।
क्रिकबज द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में दिनेश कार्तिक ने कहा, “मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में होगा और यह भारत के लिए अपनी हार का बदला चुकाने का मौका है। दो साल पहले उन्होंने हमें ओवल में हराया था। यह मौका 2025 में फिर से आने वाला है और मैं वास्तव में चाहता हूं कि भारत उस बाधा को पार करे और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराए।”
वहीं अगर WTC की हालिया पॉइंट्स टेबल की बात करें तो भारत 68.52 प्रतिशत अंकों के साथ पहले तो ऑस्ट्रेलिया 62.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं। ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच एक बार फिर फाइनल खेले जाने की अधिक संभावना है।
NZ vs IND 2026, 5th T20I: न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी, वरुण चक्रवर्ती को मिली टीम में जगह; देखें प्लेइंग XI
‘यह शर्मनाक है’ – केप टाउन टेस्ट में हार के बाद पैट कमिंस की टीम पर बरसे डेविड वॉर्नर
‘RCB के साथी खिलाड़ी विराट कोहली के खिलाफ खेलना मजेदार रहेगा’ वनडे सीरीज से पहले जैकब डफी ने दिया बड़ा बयान
“अभिषेक शर्मा में है टीम इंडिया की कप्तानी करने का दम” – युवराज सिंह ने खुलकर किया समर्थन

