Skip to main content

ताजा खबर

ये तो वक्त-वक्त की बात है, अब फैन्स को Hardik Pandya का ये ही एटीट्यूड काफी पसंद आ रहा है

Hardik Pandya (Photo Source: Instagram)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Hardik Pandya अपने पुरानी लय में लौट आए हैं, जहां ये खिलाड़ी कमाल की गेंदबाजी कर रहा है। साथ ही जो फैन्स हार्दिक को अभी तक Troll करते हुए आए थे, वहीं अब वो ही फैन्स इस खिलाड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं और इस बीच पांड्या का एक रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।

Hardik Pandya ने दोनों मैचों में की कमाल की गेंदबाजी

आयरलैंड के खिलाफ हुए मैच में Hardik Pandya की बल्लेबाज नहीं आई थी, तो पाकिस्तान के खिलाफ वो सिर्फ 7 रन ही बना पाए। वहीं इन दोनों ही मैचों में हार्दिक ने गजब की गेंदबाजी की, जहां आयरलैंड के खिलाफ पांड्या ने 3 विकेट अपने नाम किए थे और कल उन्होंने पाकिस्तान के दो प्रमुख बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। वहीं आगे आने वाले मैचों के लिए पांड्या उत्साह से लबरेज हैं और बल्ले से भी वो खुद को साबित करना चाहेंगे।

ये गजब रिएक्शन दिया था Hardik Pandya ने भाई

*शादाब खान को आउट करने के बाद Hardik ने दिया था गजब रिएक्शन।
*हार्दिक ने शादाब को आउट कर किए दोनों कंधे ऊपर, बनाई अजीब शक्ल।
*वहीं टीम इंडिया के फैन्स को हार्दिक का ये एटीट्यूड काफी पंसद भी आया।
*इससे पहले पांड्या IPL के दौरान इसी एटीट्यूड को लेकर Troll हो रहे थे।

Hardik Pandya के उस रिएक्शन पर डालते हैं एक नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

मैच के बाद एक पोस्ट किया इस ऑलराउंडर ने शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

विराट और SKY का बल्ला शांत है अभी तक

जी हां, टीम इंडिया ने भले ही आयरलैंड और पाकिस्तान को हरा दिया है, लेकिन टीम के दो प्रमुख बल्लेबाज अभी तक फ्लॉप रहे हैं। जहां आयरलैंड के बाद अब पाकिस्तान के खिलाफ भी, विराट और सूर्यकुमार यादव सुपर फ्लॉप साबित हुए। ऐसे में उनका ये प्रदर्शन सुपर-8 के लिहाज से टीम को चिंता दे रहा है। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ शिवम दुबे का भी बल्ला नहीं चला, वहीं पंत ने आयरलैंड के बाद अब पाकिस्तान के खिलाफ भी जोरदार प्रदर्शन कर अपना जलवा कायम रखा है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 4th ODI: क्या तीसरे वनडे की तरह चौथा मैच भी चढ़ेगा बारिश की भेंट, जानें मौसम का हाल?

Bay Oval, Mount Maunganui (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के तीन मैच अभी...

‘यह सालों की मेहनत का नतीजा है’ – टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले रहमानुल्लाह जादरान का बयान

Rahmanullah Zadran smashed century on his Test debut (image via X) जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में रहमानुल्लाह जादरान का 113 रन बनाना सिर्फ एक यादगार उपलब्धि नहीं थी,...

“उन्होंने मुझसे यही कहा” – न्यूजीलैंड में गेंदबाजी के लिए आकिब नबी को विराट-रोहित से मिली खास टिप्स

Auqib Nabi reveals seam-bowling advice from Virat Kohli, Rohit Sharma, and Shubman Gill in New Zealand (image via getty) भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी ने न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर...

NZ vs IND 2026, 4th ODI: चौथा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND 2026, 4th ODI: Match Preview (image via getty) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट मौनगानुई के बे ओवल में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले चौथे वनडे मैच में...