Skip to main content

ताजा खबर

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

‘ये तो बस शुरुआत है’ रोहित शर्मा को उम्मीद है कि भारत व्हाइट बाॅल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखेगी

Team India (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम किया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर, रिकाॅर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप को नाम किया। इस जीत के बाद भारत लगातार व घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई।

इससे पहले महिला टीम ने भी पिछले साल घर पर आयोजित हुए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 को भी पहली बार अपने नाम किया। तो वहीं, भारतीय टीम के इस प्रदर्शन को लेकर पूर्व कप्तान अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। हिटमैन रोहित ने यह स्पष्ट किया कि आने वाले समय में पुरुष और महिला दोनों टीमें देश को और अधिक गौरव दिलाएंगी।

रोहित शर्मा का बड़ा रिएक्शन

मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय रोहित शर्मा ने कहा- पिछले कुछ वर्षों में हमने जो कुछ देखा है, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है, और हमने इस मुकाम तक शानदार सफलता हासिल की है। सिर्फ पुरुष टीम ही नहीं बल्कि महिला टीम का भी मुंबई में विश्व कप जीतना देखना शानदार था, और हाल ही में पुरुष टीम ने टी20 विश्व कप जीतकर जो कमाल किया, वह असाधारण था।

रोहित ने आगे कहा- मुझे उम्मीद है कि यह तो बस शुरुआत है, अब पीछे मुड़कर देखने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि एक बार जब आपको गति मिल जाती है और हम क्रिकेट में अक्सर गति की बात करते हैं – तो पुरुष और महिला दोनों टीमों के पास यह गति है, और मुझे बस यही उम्मीद है कि हम इस गति को बनाए रखेंगे।

खैर, इससे पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम किया था, और 11 साल बाद आईसीसी ट्राॅफी ना जीतने के लंबे सूखे को खत्म किया। लेकिन पिछले दो सालों में भारत जूनियर और सीनियर लेवल पर पुरुष-महिला टीमों को मिलाकर कुल पांच आईसीसी ट्राॅफियां जीत चुका है। यह भारत के व्हाइट बाॅल क्रिकेट में बढ़ते वर्चस्व को दर्शाता है।

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान टीम को मिला नया बैटिंग कोच, PCB ने माइक स्मिथ को सौंपी जिम्मेदारी

Mike Smith Named Pakistan Batting Coach Ahead of England Tests (image via X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के आगामी तीन-टेस्ट मैचों के दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व...

Women’s Asia Cup 2026: UAE करेगा मेजबानी? ACC की औपचारिक घोषणा का अभी भी इंतजार

Women’s T20 Asia Cup 2026 likely to be hosted in UAE; official ACC confirmation awaited (image via getty) महिला टी20 एशिया कप का छठा संस्करण 28 अगस्त से 13 सितंबर,...

4 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 2nd Test, Day 2: शफीक के शतक और बाबर के 86 रनों से पाकिस्तान को बढ़त मिली पोर्ट ऑफ...

SA20 में प्रिटोरिया कैपिटल्स की सफलता का क्रेडिट केशव महाराज ने सौरव गांगुली को दिया

Keshav Maharaj Sourav Ganguly (Image credit Twitter – X) प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान केशव महाराज ने SA20 के 2025-26 सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन का श्रेय मुख्य कोच सौरव...