Skip to main content

ताजा खबर

ये तस्वीर देख Team India के फैन्स को याद आए पुराने दिन, परिवार संग ‘त्रिमूर्ति’ ने की पार्टी

ये तस्वीर देख Team India के फैन्स को याद आए पुराने दिन, परिवार संग ‘त्रिमूर्ति’ ने की पार्टी

(Image Credit- Instagram)

इस समय Team India के पास एक से बढ़कर एक रफ्तार के सौदागर हैं, जो किसी भी पल मैच को पलट देते हैं। दूसरी ओर कुछ ऐसे भी तेज गेंदबाज हैं, जो अब लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। अब इनमें से तीन गेंदबाजों की एक खास तस्वीर सामने आई है, जो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रही है।

युवा तेज गेंदबाजों को दिए जा रहे हैं मौके

जी हां, अब Team India में ज्यादा से ज्यादा युवा तेज गेंदबाजों को मौका दिया जा रहा है, टी20 से लेकर वनडे और अब टेस्ट क्रिकेट में युवा गेंदबाजों की एंट्री हो रही है। जहां इस लिस्ट में हर्षित राणा एक नया नाम जुड़ा है, जो BGT के जरिए टेस्ट क्रिकेट में अपना डेब्यू कर सकते हैं।दूसरी ओर यश दयाल भी बांग्लादेश के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुने गए थे, लेकिन उनको खेलने का मौका नहीं मिला।वहीं आकाश दीप अब लगातार टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं और उससे पहले मुकेश कुमार टीम का हिस्सा थे।

जब हुआ Team India की पुरानी त्रिमूर्ति का मिलन

*Team India से बाहर चल रहे तीन तेज गेंदबाजों की एक तस्वीर हो रही है वायरल।
*तस्वीर में उमेश यादव, ईशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार नजर आए तीनों एक साथ।
*तीनों खिलाड़ियों ने साथ में की Diwali पार्टी, सभी की वाइफ और बच्चे भी थे मौजूद।
*पार्टी की तस्वीरें भुवी की वाइफ ने शेयर की, कैप्शन में लिखा- हम साथ-साथ हैं।

Team India के गेंदबाजोंं की ये तस्वीर हो रही है वायरल

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nupur Nagar (@nupurnagar)

A post shared by Nupur Nagar (@nupurnagar)

BCCI ने खास पोस्ट शेयर किया है

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

इन खिलाड़ियों ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच कब खेला था?

दूसरी ओर टीम इंडिया की तरफ से ईशांत शर्मा ने अपना आखिरी मैच साल 2021 में खेला था, तो उमेश यादव आखिरी बार साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे और WTC का फाइनल उनका आखिरी मैच था भारतीय टीम के लिए। वहीं भुवी ने साल 2022 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल था, साथ ही अब तीनों के टीम में वापसी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं और युवा खिलाड़ी अपनी जगह टीम में पक्की कर रहे हैं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...