Skip to main content

ताजा खबर

ये क्या! नए साल के मौके पर Shikhar Dhawan को सता रही है खुद के इंटरनेशनल करियर की याद

ये क्या नए साल के मौके पर Shikhar Dhawan को सता रही है खुद के इंटरनेशनल करियर की याद

Shikhar Dhawan (Image Credit- Instagram)

साल 2024 में कई स्टार खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलिवदा कहा, जहां इस लिस्ट में Shikhar Dhawan का नाम भी शामिल था। धवन ने साल 2022 के बाद से कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था, ऐसे में उनको संन्यास लेना पड़ गया। वहीं नए साल के जश्न के बीच गब्बर को अपने इंटरनेशनल करियर की याद आ गई है।

खास नाम मिला हुआ था Shikhar Dhawan को

Shikhar Dhawan बल्लेबाजी में टीम इंडिया के लिए ओपन करते थे, साथ ही उनके खेलने का अंदाज काफी धाकड़ था। दूसर ओर गब्बर ICC टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए जमकर रन बनाते थे, ऐसे में उनको मिस्टर ICC के नाम से भी पुकारा जाता था और कई बार वो ICC Events में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट में भी रहे थे। लेकिन फिर गिरते प्रदर्शन और युवा खिलाड़ियों को मौका देने के चक्कर में धवन की टीम इंडिया से छुट्टी कर दी गई थी।

नए साल पर Shikhar Dhawan को याद आया अपना इंटरनेशनल करियर

*Shikhar Dhawan ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैन्स को दी नए साल की बधाई।
*पोस्ट में शामिल है बेहद खूबसूरत जगह से शिखर की कई सारी तस्वीरें और वीडियो।
*इस बीच इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपना एक काफी शानदार वीडियो शेयर किया है।
*इस वीडियो धवन के इंटरनेशनल क्रिकेट की एक झलक नजर आ रही है।

Shikhar Dhawan ने नए साल के मौके पर ये पोस्ट शेयर किया है

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

धीरे-धीरे खत्म हुआ था गब्बर का इंटरनेशनल करियर

जी हां, शिखर धवन का इंटरनेशनल करियर धीरे-धीरे खत्म हुआ था, ऐसे में उनको एक-एक कर हर प्रारूप से बाहर किया गया था। सबसे पहले शिखर की टेस्ट टीम से छुट्टी हुई थी, जहां उन्होंने अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच साल 2018 में खेला था। फिर साल 2021 में धवन ने टीम इंडिया से अपना आखिरी टी20 मैच खेला था, उसके बाद साल 2022 में वो आखिरी बार टीम इंडिया से वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे। वहीं संन्यास के बाद ये खिलाड़ी LLC और नेपाल लीग खेल चुका है, वहीं 2025 में वो IPL में नजर नहीं आएंगे।

আরো ताजा खबर

सूर्यकुमार यादव को फिर से मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में संभालेंगे टीम की कमान 

Suryakumar Yadav Breaks Silence on India Comeback Plans (image via getty) भारत को अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मुंबई...

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...