
Haris Rauf (Photo Source: X/Twitter)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ग्रुप स्टेज राउंड के बाद ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गई है। खराब प्रदर्शन के कारण बाबर आजम एंड कंपनी को काफी सारी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें वह अमेरिका में एक फैन के साथ लड़ते हुए दिखाई दिए।
फैन की बातों से हारिस इस कदर अपना आपा खो बैठे कि वह उसे मारने के लिए दौड़ पड़े थे। गेंदबाज की पत्नी और वहां मौजूद लोग हारिस को रोकने की कोशिश करते हैं। इस दौरान हारिस को यह कहते हुए सुना गया कि, इंडिया से होगा ये (फैन), ये तेरा इंडिया नहीं है।
जिसका जवाब देते हुए फैन ने कहा था, पाकिस्तान से हूं। हारिस ने फिर फैन की परवरिश पर भी सवाल उठाए थे। हारिस रऊफ ने अब अपनी गलती मान ली है कि उन्हें इंडियन शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था।
मैंने जो कहा वो गुस्से में था- हारिस रऊफ
पाकिस्तानी ARY न्यूज चैनल के एंकर वसीम बदामी ने बुधवार (19 जून) को हारिस रऊफ से बात की। और गेंदबाज ने अपनी गलती मानते हुए कहा कि इंडियन शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था, उनसे उस वक्त सारी चीजें गुस्से में हो गई।
हारिस रऊफ ने वसीम बदामी से कहा, ‘वसीम भाई, वह पाकिस्तान से है। मैंने जो कहा वह गुस्से में था और मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था।’ पूरे क्रिकेट जगत में इस वक्त इंडिया का नाम लेने को लेकर हारिस की काफी ज्यादा आलोचना हो रही है। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने लाइव टीवी चैनल पर इसे हारिस की बेवकूफी भी कहा है।
मेरे परिवार पर बात आएगी तो मैं चुप नहीं बैठूंगा- हारिस
वीडियो वायरल होने के बाद हारिस रऊफ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था,
मैंने इसे सोशल मीडिया पर नहीं लाने का फैसला किया था, लेकिन अब जब वीडियो सामने आ गया है, तो मुझे लगता है कि स्थिति पर ध्यान देना जरूरी है। पब्लिक फिगर के रूप में, हम जनता से सभी प्रकार की प्रतिक्रिया के लिए तैयार हैं। वे हमारा समर्थन करने या आलोचना करने के हकदार हैं। लेकिन जब बात मेरे माता-पिता और मेरे परिवार पर आएगी तो मैं चुप नहीं बैठूंगा। लोगों और उनके परिवारों के प्रति सम्मान दिखाना महत्वपूर्ण है, चाहे उनका प्रोफेशन कुछ भी हो।
वहीं पाकिस्तानी क्रिकेट बिरादरी इस वक्त एकजुटता दिखाते हुए हारिस रऊफ का समर्थन कर रही है। और ऐसे फैंस की कड़ी आलोचना की है।
NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी
11 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 11 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
IPL फ्रेंचाइजी और पैसों का दबाव: चोटिल होने के बावजूद खेलने को मजबूर हैं खिलाड़ी, CoE सूत्र का बड़ा खुलासा

