Skip to main content

ताजा खबर

यूसुफ पठान दूसरों की मदद के लिए रहते हैं सबसे आगे, यह वीडियो देख आप भी हो जाएंगे उनके सबसे बड़े फैन

Yusuf Pathan (Pic Source-X)

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी यूसुफ पठान को हाल ही में एक विकलांग महिला को जेद्दा हवाई अड्डे पर उड़ान में चढ़ने के लिए मदद करते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि यूसुफ पठान उन्हीं के साथ बातचीत भी कर रहे हैं और साथ ही उन्हें विकलांग महिला को मुंबई के लिए फ्लाइट में बोर्ड में मदद करते हुए भी देखा गया।

बता दें कि, यूसुफ पठान ने जून 2024 में पश्चिम बंगाल के बहारामपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सीट जीतने के बाद संसद के रूप में शपथ ली। उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली त्रिणमूल कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद चुनाव लड़ा। यूसुफ पठान ने पहली बार चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को 85022 मतों से हराया। यह उनका चुनाव में डेब्यू था।

यहां देखें वीडियो:

https://www.facebook.com/hbntvnews/videos/1140092630897759/

चुनाव जीतने के बाद यूसुफ पठान ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि, ‘मेरे अब्बा और सांसद जीतने के प्रमाण पत्र के साथ खड़ा हूं। काफी खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि टीम इंडिया की ओर से क्रिकेट खेलने के बाद अब मैं राजनीति में भी अपना काम बखूबी से निभाऊंगा। खेल से राजनीतिक तक मेरा मिशन हमारे महान राष्ट्र की सेवा और विकास करना है। मेरे अब्बा भी मुझसे काफी खुश है और मैं बदलाव लाने की पूरी कोशिश करूंगा।’

यूसुफ पठान को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनका प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही जबरदस्त रहा है। यूसुफ पठान ने टीम इंडिया को कई महत्वपूर्ण मैच में जीत दिलाई है। यही नहीं यह धाकड़ खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2007 की भारतीय विजेता टीम में भी शामिल था।

इंडियन प्रीमियर लीग में भी यूसुफ पठान अपनी छाप छोड़ चुके हैं। 2011 से 2017 तक यूसुफ पठान ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से भाग लिया था। यूसुफ पठान कोलकाता नाइट राइडर्स के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के अलावा आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से भी भाग लिया हुआ है।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: हांगकांग ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला, भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं 

India Women vs Hong Kong, China Women (Image Credit- Twitter X) Women’s Asia Cup 2026, India Women vs Hong Kong, China Women: यूएई में जारी महिला एशिया कप का 7वां...

‘इंग्लैंड दौरे के बाद उन्हें कप्तानी छोड़ देनी चाहिए’ पूर्व पाकिस्तानी ने बाबर आजम से की कप्तानी छोड़ने की अपील

Babar Azam (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर खेलती हुई नजर आ रही है। यहां पर वह तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग ले...

Asian Games 2026: गंभीर की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, जानिए आखिर क्या है वजह?

VVS Laxman Appointed Head Coach of Indian Men’s Cricket Team for Asian Games 2026 (image via X) बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के क्रिकेट डायरेक्टर, वीवीएस लक्ष्मण को जापान...

3 सितंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Asian Games 2026: गंभीर की गैरमौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम के हेड कोच, जानिए आखिर क्या है वजह? बीसीसीआई के सेंटर...