Skip to main content

ताजा खबर

यूएई-जिम्बाब्वे ट्राई सीरीज से बाहर हुए लिटन दास, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी की जिम्मेदारी

 Litton Das (Image credit Twitter - X)
Litton Das (Image credit Twitter – X)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को यूएई में खेली जा रही वनडे त्रिकोणीय सीरीज के बीच बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान लिटन दास चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश के अलावा जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान की टीमें हिस्सा ले रही हैं। लिटन की गैर-मौजूदगी में उपकप्तान तौहीद हृदोय को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके लिटन दास

लिटन दास को जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले टीम से बाहर होना पड़ा। वह इस मैच से वनडे टीम के नियमित कप्ता`न के रूप में अपनी नई जिम्मेदारी शुरू करने वाले थे। हालांकि, दाएं कूल्हे में दर्द के कारण वह फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर सके।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के फिजियोथेरेपिस्ट बायजेदुल इस्लाम खान ने बताया कि लिटन ने शुक्रवार को अपने दाएं कूल्हे के जोड़ में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद उनका एमआरआई स्कैन कराया गया, जिसमें चोट की पुष्टि हुई।

लिटन ने मैच खेलने के लिए फिटनेस टेस्ट देने की कोशिश की, लेकिन वह जरूरी मानकों पर खरे नहीं उतर सके। इसी वजह से उन्हें पूरी सीरीज से बाहर करने का फैसला लिया गया।

बांग्लादेश की परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई है। टीम के स्टार ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज भी पिछले तीन दिनों से बुखार से जूझ रहे हैं। इसी कारण वह जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेल सके।

बोर्ड के एक अधिकारी के मुताबिक, मिराज को फिलहाल सीरीज से बाहर नहीं किया गया है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह जल्द स्वस्थ होकर मैदान पर वापसी करेंगे।

21 अक्टूबर को अफगानिस्तान से मुकाबला

लिटन दास की गैर-मौजूदगी में तौहीद हृदोय के सामने टीम को बेहतर प्रदर्शन दिलाने की चुनौती होगी। बांग्लादेश का अगला मुकाबला 21 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ होगा। अब देखना होगा कि मिराज इस मुकाबले तक फिट हो पाते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें – IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स ने छोड़ा साथ, अब हैदराबाद के लिए खेलेंगे टी नटराजन, इस खिलाड़ी के बदले हुई ट्रेड डील

আরো ताजा खबर

IND W vs ZIM W: दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने टाॅस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

India Women vs Zimbabwe Women (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। तो वहीं, इस समय जिम्बाब्वे और भारत की महिला टीमों के...

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में मानव सुथार के ना चुने जाने पर भड़के चेतेश्वर पुजारा, चयन पर उठाए सवाल

Cheteshwar Pujara (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर 2026 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए बीसीसीआई ने 16 सदस्यीय भारतीय...

18 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “उम्र मत देखो, प्रदर्शन देखो”: सुनील गावस्कर ने क्रुणाल पांड्या की भारतीय टीम में वापसी की उठाई मांग महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर...

‘वैभव सूर्यवंशी अभी और इंतजार करना होगा’ न्यूजीलैंड T20 सीरीज से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर 2026 से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का...