Skip to main content

ताजा खबर

यूएई क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा ILT20 टूर्नामेंट: एंडी फ्लावर

यूएई क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा ILT20 टूर्नामेंट: एंडी फ्लावर

Andy Flower (Photo Source: X/Twitter)

क्रिकेट में युवाओं की सही समय पर पहचान करना और उन्हें उचित मौके देना खेल में प्रगति के लिए बेहद अहम होता है। जिम्बाब्वे के दिग्गज खिलाड़ी एंडी फ्लावर का मानना है कि ILT20 जैसे उच्च स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट इस काम में सबसे अहम साबित हो सकते हैं।

गल्फ जायंट्स के मुख्य कोच और पूर्व दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज, फ्लावर मानते हैं कि ILT20 न सिर्फ यूएई क्रिकेट को बदलने में मदद कर सकता है, बल्कि ILT20 डेवलपमेंट टूर्नामेंट 2024 भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

फ्लावर इस समय आईसीसी अकादमी ओवल 1 में खेले जा रहे ILT20 डेवलपमेंट टूर्नामेंट में गहरी नजर रख रहे हैं। यह टूर्नामेंट खिलाड़ियों को ILT20 सीजन 3 की छह टीमों में से किसी एक में स्थान पाने का मौका प्रदान करता है, जिसमें प्रत्येक टीम में दो स्थान बचे हैं।

दुनिया भर में कोचिंग का अनुभव रखने वाले फ्लावर ने कहा, “ILT20 यूएई में क्रिकेट के लिए शानदार है और इस टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का बेहतरीन अनुभव हासिल कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि आने वाला सीजन (ILT20 सीजन 3) भी इसी तरह का होगा, जिसमें यूएई के खिलाड़ियों को बेहतरीन अनुभव और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “खिलाड़ियों को इस प्रतिस्पर्धात्मक टूर्नामेंट में खेलते देखना एक शानदार अनुभव है, और मेरे लिए यह प्रेरणादायक भी है। इस तरह के टूर्नामेंट यूएई में क्रिकेट के विकास का हिस्सा हैं।”

UAE क्रिकेट के विकास के लिए महत्वपूर्ण है ILT20: एंडी फ्लावर

56 वर्षीय फ्लावर ने ILT20 को यूएई क्रिकेट के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा-

“हमने हाल ही में यूएसए में एक उदाहरण देखा है, जहां टीम के विकास में बड़ी संभावनाएं हैं। ILT20 में फिलहाल हर प्लेइंग इलेवन में दो यूएई खिलाड़ी होते हैं, और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में यह संख्या बढ़ेगी, जिससे खिलाड़ियों को अधिक अनुभव और आत्मविश्वास मिलेगा।”

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कोच फ्लावर ने ILT20 डेवलपमेंट टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे युवा यूएई खिलाड़ियों जैसे आयन खान, ज़ुहैब ज़ुबैर, जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद वसीम की सराहना की। उन्होंने कहा-

“हमारे लिए गल्फ जायंट्स के साथ एक और खिताब जीतना महत्वपूर्ण है, खासकर पहले सीजन की ऐतिहासिक जीत के बाद।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी टीम में कुछ यूएई के स्पिनर हैं जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, हम अपने स्क्वाड को मजबूत करने के लिए यूएई के बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों की तलाश कर रहे हैं, जो इन परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ हों और हमारी टीम में संतुलन बनाए रखें।”

আরো ताजा खबर

‘भैया, खेलूंगा भी वैसे ही’: अभिषेक शर्मा ने किया खुलासा, मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने किया था ‘भाग मिल्खा भाग’ वाला वादा

  Abhishek Sharma praised Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने...

अंपायर रिचर्ड केटलब्रो ने पूरा किया टेस्ट मैचों का ‘शतक’, ICC ने दी शुभकामनाएं

Richard Kettleborough Becomes Fifth Umpire to Stand in 100 Test Matches (Image credit Twitter – X) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इंग्लैंड के अनुभवी अंपायर रिचर्ड केटलब्रो को उनके करियर...

28 अक्टूबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. BAN vs WI: उंगली में चोट के कारण मुशफिकुर रहीम वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश के पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं...

ICC टेस्ट रैंकिंग में मार्को यानसन का डबल धमाका! गेंदबाजी और ऑलराउंडर्स लिस्ट में पहुंचे शीर्ष पर

Marco Jansen Claims No. 1 Spot as Test Bowler and All-Rounder in Latest ICC Rankings (Image credit Twitter – X) आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका के स्टार...